ब्रेकिंग
बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार✦टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिहार कनेक्शन, कोटा से 17 वर्षीय नाबालिग हिरासत में; हरियाणा के दो आरोपित गिरफ्तार✦बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 33,320 पदों पर बंपर बहाली, आवेदन का मौका जल्द होगा खत्म!✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार✦टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिहार कनेक्शन, कोटा से 17 वर्षीय नाबालिग हिरासत में; हरियाणा के दो आरोपित गिरफ्तार✦बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 33,320 पदों पर बंपर बहाली, आवेदन का मौका जल्द होगा खत्म!

सुशासन की सरकार पर सवाल ! घर के बाहर टहल रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पैसों को लेकर दोस्त बना कातिल

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब

सुशासन की सरकार पर सवाल ! घर के बाहर टहल रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पैसों को लेकर दोस्त बना कातिल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रही है। यहां दियारा के माधोपुर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर टहल रहे युवक की गोलीमार हत्या कर दी है। 


दरअसल, राजधानी पटना के दियारा इलाके के माधोपुर में बाइक सवार बदमाशों ने दुधनाथ राय के पुत्र मनीष कुमार ( 25) को गोली मार दी। दो गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद बदमाश फरार होने में सफल हो गए। तीन की संख्या में आए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक रुपये की लेनदेन के विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है।


वहीं, इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या का शक युवक के दोस्त व अन्य पर जताया है। हालांकि, मृतक के परिजनों ने फिलहाल घटना की लिखित शिकायत पुलिस में नहीं की है। बावजूद इसके पुलिस की टीम आरोपितों की तलाश में छापेमारी में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि, मनीष कुमार खाना-खाने के बाद अपने घर के बाहर टहल रहा था। तभी बाइक पर तीन बदमाश आए और उसे गोली मार दी। एक गोली मनीष के सिर में जबकि दूसरी गोली पैर में लगी। गोली लगने से मौके पर ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अनुमंडल अस्पताल में युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 


इधर, इस घटना को लेकर शाहपुर थानेदार उत्तम कुमार ने बताया कि जिसपर हत्या का शक जताया गया है। वह घटना के बाद से ही फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि मनीष और आरोपित दोनों दोस्त थे और शराब की तस्करी कर रहे थे। लेकिन कुछ दिनों से दोनों के बीच में शराब के रुपये को लेकर विवाद चल रहा था। आशंका है कि इसी विवाद में मनीष की हत्या कर दी गई। पुलिस घटना में शामिल अन्य की पहचान करने में जुट गई है।