ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

मंत्री सुरेश शर्मा बोले-15 साल से काम करने वाले सफाई कर्मियों को नियमित करने पर किया जाएगा विचार

PATNA: नगर निगम के सफाई कर्मी दो दिनों से हड़ताल पर है. सफाई कर्मियों ने शहर की सफाई का काम ठप कर दिया है. प्रदर्शन और विरोध को देखते हुए नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश शर्मा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  नगर निगम के सफाई कर्मी दो दिनों से हड़ताल पर है. सफाई कर्मियों ने शहर की सफाई का काम ठप कर दिया है. प्रदर्शन और विरोध को देखते हुए नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा है कि 15 साल से काम करने वाले सफाई कर्मियों को नियमित करने पर विचार किया जाएगा. हड़ताल करने वालों के जनप्रतिनिधियों को बुलाकर बात किया जाएगा. सफाई करने वाले कर्मी ही काम करेंगे. उसको लेकर विभाग काम कर रहा है.  31 मार्च तक उनको कोई परेशानी नहीं होगी. वह जीतना अच्छा काम करेंगे उनको सम्मानित किया जाएगा. 

मेयर ने की ये मांग

पटना की मेयर सीता साहू ने नगर विकास मंत्री को ज्ञापन सौंपा है और मांग कि सफाई कर्मियों को हटाया नहीं जाए. जो कर्मी 10 सालों से काम कर रहे उनको नियमित कर दिया जाएगा. जो कर्मियों को हटाने के आदेश था उसको तत्काल रद्द कर दिया जाए.

मेयर के चैंबर के सामने फेंका कूड़ा

विरोध कर रहे सफाई कर्मियों ने मेयर सीता साहू के चैंबर के सामने ही कूड़ा और मरी हुई मछलियों को फेंक दिया. ये यही नहीं रूके मरे हुए जानवरों को भी फेंक दिया. इसके अलावे बोरिंग रोड चौराहा, बोरिंग कैनाल रोड, एसके पुरी क्रॉसिंग पर भारी मात्रा में कूड़ा बिखेर दिया. बेली रोड और डाकबंगला चौराहा के आसपास भी कूड़ा विरोध में फेंक दिया.