ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

संकल्प यात्रा में उमड़ रहे जनसैलाब से सहनी गदगद, बोले- हर हाल में लेकर रहेंगे निषाद आरक्षण

SUPAUL: बिहार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख 'सन ऑफ मल्लाह' मुकेश सहनी शनिवार को 'निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा' के क्रम में सुपौल प

संकल्प यात्रा में उमड़ रहे जनसैलाब से सहनी गदगद, बोले- हर हाल में लेकर रहेंगे निषाद आरक्षण
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SUPAUL: बिहार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख 'सन ऑफ मल्लाह'  मुकेश सहनी शनिवार को 'निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा' के क्रम में सुपौल पहुंचे, जहां लोगों ने जगह-जगह पर उनका भव्य स्वागत किया। 


शनिवार को सहनी की यात्रा की शुरुआत पिपरा से हुई। यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि निषाद संकल्प यात्रा में उमड़ रही लोगों की भीड़ और लिए जा रहे संकल्प से संदेश साफ है कि अब हमें आरक्षण लेने से कोई नहीं रोक सकता।


उन्होंने उपस्थित लोगों में जोश भरते हुए कहा कि यह जनसैलाब एवं लोगों का पार्टी के प्रति संकल्पित होकर समर्थन देने का संदेश साफ है कि निषाद भाइयों ने तय कर लिया है कि जो हमारी सुनेगा, उसकी हम सुनेंगे और जो हमारी नहीं सुनेगा, उसकी हम नहीं सुनेंगे।


सहनी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि हम किसी भी हाल में निषाद आरक्षण लेकर रहेंगे। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि हम नदियों में मछली मारने वाले हैं लेकिन राजनीतिक में हमारी प्राथमिकता निषादों का आरक्षण है। आजादी में हमारे पूर्वजों ने कुर्बानियां दी लेकिन आज भी हमें सही तौर पर आजादी नहीं मिली है। आज निषादों के पास न घर है न इलाज के लिए अस्पताल। 


पिपरा के बाद यह यात्रा कोरियापती होते हुए जीवच्छपुर पहुंची। सहनी ने इन सभी स्थानों पर उपस्थित हजारों लोगों के हाथ में गंगाजल देकर अपने हक और अधिकार तथा समाज की लड़ाई लड़ने के लिए संघर्ष करने का संकल्प दिलवाया।


उन्होंने कहा कि देश का संविधान एक है, एक प्रधानमंत्री हैं तो बिहार, यूपी और झारखंड के निषादों से धोखा क्यों। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में जब निषादों को आरक्षण है, तो इन राज्यों में क्यों नहीं। सहनी ने कहा कि आज केंद्र में बैठी सरकार गलतफहमी में है कि फिर से निषादों का वोट खरीद लेंगे, लेकिन अब निषाद संकल्प लेकर तय कर लिया है जो उनकी सुनेगा वे भी उन्हीं की सुनेंगे, जो हमारी नहीं सुनेगा, उसकी हम भी नहीं सुनेंगे।


संकल्प यात्रा में उमड़ रहे जनसैलाब से सहनी गदगद, बोले- हर हाल में लेकर रहेंगे निषाद आरक्षण


संकल्प यात्रा में उमड़ रहे जनसैलाब से सहनी गदगद, बोले- हर हाल में लेकर रहेंगे निषाद आरक्षण

टैग्स