ब्रेकिंग
शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना शिक्षक सीट पर किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले? पूरी लिस्ट देखिये..✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना शिक्षक सीट पर किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले? पूरी लिस्ट देखिये..

सुपौल के अंकुश आनंद की कोटा में संदिग्ध मौत, परिजनों से मिले पप्पू यादव

SUPAUL: जन अधिकार पार्टी (JAP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव आज सुपौल पहुंचे। सुपौल के अंकुश आनंद की कोटा में संदिग्ध मौत पर दुख जताया। मृतक के परिजनों से मिलने के बाद उन्हो

सुपौल के अंकुश आनंद की कोटा में संदिग्ध मौत, परिजनों से मिले पप्पू यादव
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: जन अधिकार पार्टी (JAP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव आज सुपौल पहुंचे। सुपौल के अंकुश आनंद की कोटा में संदिग्ध मौत पर दुख जताया। मृतक के परिजनों से मिलने के बाद उन्होंने सरकार से मामले की जांच CBI से कराने की मांग की। वहीं BSSC पेपर लीक मामले में सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाया। 


गौरतलब है कि सुपौल के त्रिवेणीगंज बाजार स्थित बभनगामा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार यादव के पुत्र अंकुश आनंद की कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र के एक लॉज में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी थी। घटना की जानकारी मिलते ही वे शोकाकुल परिवार से मिलने सुपौल पहुंच गये। पूर्व सांसद सह जाप सुप्रीमों पप्पू यादव मृतक के परिजनों से मिले और किस परिस्थिति में छात्र अंकुश आनंद ने आत्महत्या की इसकी निष्पक्ष जाँच कराने का भरोसा दिलाया।


पप्पू यादव ने कहा कि कोटा में अबतक 600 से अधिक छात्रों के आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। आखिर किस कारण से छात्रों की मौतें हो रही है। छात्र आत्महत्या क्यों कर रहे हैं? इसे लेकर देश के प्रधानमंत्री और राजस्थान के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इन मामलों की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।


बीते दिनों त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 के वार्ड पार्षद प्रत्याशी सह महेशुआ पंचायत के मुखिया निधि कुमारी के पति रोहित कुमार मणि उर्फ़ अश्वनी यादव को अपराधियों ने गोली मार दी। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। इस हत्याकांड से जुड़े अपराधी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मामले में पूर्व सांसद ने सुपौल एसपी से बात कर मामले की स्पीडी ट्रायल कराने, चार्जशीट एक माह के अंदर न्यायालय में समर्पित करने और मृतक अश्वनी यादव के परिवारजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की।


वहीं बीएसएससी परीक्षा पेपर लीक मामले में सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाते हए वरीय अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा है कि बीएसएससी के चेयरमैन, सेक्रेटरी पर कार्रवाई क्यों नहीं की गयी।इस दौरान जाप के कर्यकर्ता के साथ-साथ भारी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता