ब्रेकिंग
हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार

सुनील पांडेय ने LJP छोड़ी, तरारी विधानसभा सीट से आज करेंगे निर्दलीय नामांकन

PATNA: विधानसभा चुनाव से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर एलजेपी के अंदर से आ रही है. पूर्व विधायक और एलजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील पांडे ने पार्टी को अलविदा कह दिया है. सुनील पां

सुनील पांडेय ने LJP छोड़ी, तरारी विधानसभा सीट से आज करेंगे निर्दलीय नामांकन
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: विधानसभा चुनाव से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर एलजेपी के अंदर से आ रही है. पूर्व विधायक और एलजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील पांडे ने पार्टी को अलविदा कह दिया है. सुनील पांडे अब तरारी विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे.

फर्स्ट बिहार से बातचीत में सुनील पांडे ने कहा है कि वह तरारी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे. लगातार क्षेत्र की जनता और समर्थक उनकी उम्मीदवारी का इंतजार कर रहे थे और अब उन्होंने पार्टी के बंधन से मुक्त होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. सुनील पांडे आज ही अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

सुनील पांडेय सबसे पहली बार 2000 में पीरो विधानसभा से समता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े और वह जीत गए. उसके बाद वह जेडीयू के टिकट पर कई बार चुनाव जीते हैं. इस बीच वह जेडीयू से अलग हो गए और वह एलजेपी में शामिल हो गए. 2015 में उनकी पत्नी को एलजेपी ने तरारी से उम्मीदवार बनाया, लेकिन वह विधानसभा का चुनाव हाए गए. लेकिन 2020 में सुनील पांडेय ने एलजेपी का साथ छोड़ दिया है. उनके भाई हुलास पांडेय कई सालों से एलजेपी के साथ हैं. सुनील पांडेय पर कई हत्या, अपहरण समेत दो दर्जन मामले दर्ज हैं.