ब्रेकिंग
बिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारी

नीतीश सरकार ने कोरोना संकट में गरीब जनता को सबसे ज्यादा दी राहत, पूर्व विधायक सुमित सिंह ने जताया आभार

JAMUI : जेडीयू नेता और पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने कोरोना वायरस के मौजूदा संकट के बीच नीतीश सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों की सराहना की है. सुमित कुमार सिंह ने कहा है कि बिहार

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

JAMUI : जेडीयू नेता और पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने कोरोना वायरस के मौजूदा संकट के बीच नीतीश सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों की सराहना की है. सुमित कुमार सिंह ने कहा है कि बिहार की गरीब जनता के लिए कोरोना संकट के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो फैसले किए हैं वह राहत भरा कदम है. हर परिवार को ₹1000 का कैश बेनिफिट और मुफ्त राशन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 3 महीने तक का एडवांस पेंशन छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति राशि का अग्रिम भुगतान जैसे फैसले जनहित में लिए गए फैसले हैं. 


सुमित कुमार सिंह ने कहा है कि पूरा बिहार एव पूरी मानवता सबसे बड़े संकट कोरोना वायरस से जूझ रहा है, ऐसे में बिहार अपने सीमित संसाधनों के बावजूद आम लोगों के हित में बहुत ही तत्परता से कार्य कर रहा है। न सिर्फ दो मौत और तीन करोनो पीड़ित मरीजों के बाद नियंत्रण स्थापित कर लिया है। बल्कि, हम सब बिहार वासी लॉकडाउन का अधिकतम अनुपालन कर इस जानलेवा वायरस को कैद कर सकते हैं। इसे लॉक कर, इसकी मारक क्षमता को बिल्कुल डाउन कर दे सकते हैं।इस संदर्भ में चकाई-सोनो, जमुई जिला एवं अंग क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों विशेषकर सांसदों-विधायकों से आग्रह है कि वह अपने स्थानीय क्षेत्र विकास कोष से कम-से-कम एक-एक करोड़ धनराशि अपने क्षेत्र के लोगों की कोरोना से रक्षा के लिए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दें। जिससे जमुई जिला एवं अंग क्षेत्र के आम लोगों के लिए मास्क, हैंड सेनेटाइजर, वेंटिलेटर का क्रय हो सके। वहीं उनका उपचार उनके अपने ही क्षेत्र में सहजता से संभव हो।

टैग्स