ब्रेकिंग
Bihar News: चंबल एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में 2.92 करोड़ की लूट, DRI अफसर बनकर आए बदमाश; कारोबारी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश ✦Bihar News: बनारस से कोलकाता जा रही XUV में मिले 66.5 लाख रुपये, एक युवक और दो युवतियां पकड़े गए✦Bihar News: बिहार के 8 जिलों की चमकेगी किस्मत! 73 हजार करोड़ से बनेगा गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦Bihar News: चंबल एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में 2.92 करोड़ की लूट, DRI अफसर बनकर आए बदमाश; कारोबारी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश ✦Bihar News: बनारस से कोलकाता जा रही XUV में मिले 66.5 लाख रुपये, एक युवक और दो युवतियां पकड़े गए✦Bihar News: बिहार के 8 जिलों की चमकेगी किस्मत! 73 हजार करोड़ से बनेगा गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी

सूखाग्रस्त जिलों में नीतीश सरकार आज करेगी सहायता राशि का वितरण, प्रभावित परिवारों के एकाउंट में सीधे आएंगे पैसे

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को सूखाग्रस्त 11 जिलों के प्रभावितों के बीच करेंगे सहायता राशि का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री के तरफ से राज्य के 11 सूखाग्रस्त ज

सूखाग्रस्त जिलों में नीतीश सरकार आज करेगी सहायता राशि का वितरण, प्रभावित परिवारों  के एकाउंट में सीधे आएंगे पैसे
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को सूखाग्रस्त 11 जिलों के प्रभावितों के बीच करेंगे सहायता राशि का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री के तरफ से राज्य के  11 सूखाग्रस्त जिलों के 96 प्रखंडों के 937 पंचायतों के 7841 राजस्व ग्राम और इसके अंतर्गत आने वाले सभी गांवों, टोलों और बसावटों के सभी प्रभावित परिवारों को 3500 रुपये प्रति परिवार के दर से विशेष सहायता दी जाएगी।  इसको लेकर मुख्यमंत्री आवास के संकल्प में कार्यक्रम तय किया गया है। 


आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, वित्त, वाणिज्य कर और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत और आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज आलम भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि, पिछली कैबिनेट बैठक में यह तह कर लिया गया था कि बिहार सरकार राज्य के सूखाग्रस्त जिलों के प्रभावित परिवारों को मदद देने के लिए विशेष सहायता राशि प्रदान करेगी। जिसके बाद अब आज यह राशि सीधा  मुख्यमंत्री आवास से प्रभावित परिवारों के अकाउंट में भेजी जाएगी। 


गौरतलब हो कि, बिहार सरकार ने जिन जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किया है, उनमें गया, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद, नालंदा, मुंगेर, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, भागलपुर और बांका शामिल हैं।  इन्हीं 11 सूखाग्रस्त जिलों के 96 प्रखंडों के 937 पंचायतों के 7841 प्रभावित परिवारों को 3500 रुपये प्रति परिवार के दर से विशेष सहायता दी जाएग। यह सहायता राशि 3500 रुपये प्रति परिवार होगी।