ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज✦Bihar Education News : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल! 10 हजार कर्मियों के तबादले की तैयारी, 3 साल वाला नया नियम करेगा बड़ा बदलाव✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज✦Bihar Education News : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल! 10 हजार कर्मियों के तबादले की तैयारी, 3 साल वाला नया नियम करेगा बड़ा बदलाव✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?

सुधाकर सिंह मर्द आदमी, बचौल बोले- कटोरा लेकर विशेष राज्य का दर्जा मांग रहे नीतीश

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर निकल चुक हैं। सीएम कि यह 14 वीं यात्रा है, इस दौरान वह राज्य के अलग - अलग जिलों में जाकर समीक्षा करेंगे। सीएम की यह य

सुधाकर सिंह मर्द आदमी, बचौल बोले- कटोरा लेकर विशेष राज्य का दर्जा मांग रहे नीतीश
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर निकल चुक हैं। सीएम कि यह 14 वीं यात्रा है, इस दौरान वह राज्य के अलग - अलग जिलों में जाकर समीक्षा करेंगे। सीएम की यह यात्रा बगहा के संतपुर सोहरिया पंचायत के दरुआबाड़ी गांव से शुरू होने वाली है। वहीं, सीएम के इस यात्रा को लेकर भाजपा के फायरब्रांड नेता और बिस्फी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने बड़ा हमला बोला है। 


बिहार भाजपा के नेता  हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि, मुख्यमंत्री पिछले 17 सालों से कुछ नहीं किया है। उन्हें बिहार का कोई समाधान नहीं किया। नीतीश कुमार सिर्फ ओर सिर्फ बिहार पर बोझ हैं। इन्होंने बिहार की जनता को ठगने का काम किया है। अब वो समाधान यात्रा पर निकले हैं तो इससे अधिक हास्यपदक कुछ नहीं हो सकता है। इनके इस यात्रा में हो क्या हो रहा है, कोई भी बिहार की बेहतरी करने को लेकर काम नहीं हो रहा है। इसके इस यात्रा का कहीं भी कोई भी मतलब नहीं जाता है। 


इसके आलावा उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा अपने इस यात्रा के बाद देश की यात्रा के एलान पर कहा कि, देश यात्रा पर निकलने से पहले रहने लायक ही नहीं रह जाएंगे। अब बिहार के मुख्यमंत्री बस दिन काट रहे हैं। उनका ईन्ड ऑफ़ द ओवर है यानी पारी के खत्म होने का संकेत हैं। अब वो बिहार पर बोझ हैं। बिहार की जनता सबकुछ जान रही है। वो कहते क्या थे कि हम मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे, लेकिन भाजपा के लोगों ने मुझे सीएम बनने को कहा। अब तो हमलोग उनके साथ नहीं है अब तेजस्वी को मुख्यमंत्री बना दें।  इसके साथ ही मैं तो तेजस्वी से भी कहना चाहता हूँ कि अभी मौका हैं सीएम बन जाओ, नहीं तो आगे  कोई वैकेंसी नहीं ह। ब जब भी चुनाव  होगा भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बनेगा। 


इसके आगे जब उनसे यह सवाल किया गया कि, जेडीयू के लोग यह दावा कर रहे हैं की 2024 के चुनाव में भाजपा को हराकर मोदी को कुर्सी से उतार देंगे। इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, कुढ़नी,मोकामा में अपना हाल देखर इनको अपनी हैसियत देख लेना चाहिए। उनको समझ लेना चाहिए यह 1990 या 1995 का बिहार नहीं है। अब एक-एक जनता इनकी हकीकत जानती है। 


वहीं, पिछले दिनों राजद नेता सुधाकर सिंह के द्वारा मुख्यमंत्री को शखंडी कहे जाने बयान पर अपनी प्रतिकिरिया देते हुए कहा कि, वह जो कह रहे हैं उसमें कोई गलती नहीं है। वह मर्द आदमी हैं, बिहार की हित सोचने वाले आदमी हैं। अगर वो कह रहे हैं कि, बिहार के मुख्यमंत्री भिखारी हैं तो इसमें कोई गलत बात तो नहीं है। बिहार के मुख्यमंत्री मानसिक रूप से  कमजोर हो चुके हैं।


इसके अलावा उन्होंने तेजस्वी को लेकर कहा कि, जबसे वो सत्ता में आये हैं तबसे हरिया गए हैं। इसलिए वो बोल रहे हैं कि सुधाकर सिंह भाजपा के नीतियों का समर्थन कर रहे हैं। तो मैं उनको यह कहना चाहता हूं कि, बीजेपी का नीतियों का समर्थन पूरा भारत कर रहा है। तेजस्वी को भी आज न कल भाजपा के नीतियों का समर्थन करना होगा। यदि वो भाजपा के नीतियों का समर्थन नहीं करते हैं तो चोरी से जाकर पीएम से क्यों नहीं मिले थे, जब वो विपक्ष का नेता थे। 


हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि, मुख्यमंत्री नीतीश की यात्रा फ्लॉप यात्रा है। इनको मुख्यमंत्री नहीं बनना पड़ें इसके लिए ठग यात्रा है। वो कहते हैं कि, मैं किसी को नोटिस नहीं लेते।  लेकिन उनको यह समझना चाहिए की जो नेता जनता को नोटिस नहीं लेते हैं। ऐसे नेता का क्या फायदा जो किसी का नोटिस नहीं ले। इनको लोकत्रंत में लोक लाज का ख्याल नहीं है। इनको तो इस देश में रहने का अधिकार नहीं है। नीतीश कुमार जहां से चुनाव लड़ेंगे वहीं से हार मिलेगी।