ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

'सुधाकर को मेरे जैसे बनने में लग जाएंगे 100 जन्म ...', बोले BJP कैंडिडेट मिथलेश तिवारी .... लालू जी लंगोट बांधकर आए थे क्या हुआ ?

BUXAR : बक्सर लोकसभा सीट की जंग खाफी ख़ास हैं। यहां से पूर्व सांसद का टिकट काट दिया गया है और भाजपा ने अपना नया कैंडिडेट मैदान में उतारा है। जबकि महागठबंधन के तरफ से पार्टी के विधाय

'सुधाकर को मेरे जैसे बनने में लग जाएंगे 100 जन्म ...', बोले BJP कैंडिडेट मिथलेश तिवारी .... लालू जी लंगोट बांधकर आए थे क्या हुआ ?
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BUXAR : बक्सर लोकसभा सीट की जंग खाफी ख़ास हैं। यहां से पूर्व सांसद का टिकट काट दिया गया है और भाजपा ने अपना नया कैंडिडेट मैदान में उतारा है। जबकि महागठबंधन के तरफ से पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह को अपना कैंडिडेट बनाया गया है। ऐसे में अब इन दोनों नेताओं का चुनावी दावे भी जारी है। जहां सुधारकर भाजपा कैंडिडेट को गोडसे के विचारधारा का बता रहे हैं तो वहीं अब इसका जवाब मिथलेश तिवारी (भाजपा ) ने भी दिया है। 


दरअसल,  इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता इस देश में गोडसे की विचारधारा लागू करना चाहते हैं। लेकिन यह देश गांधी के विचारधारा से चलता है ना कि गोडसे की विचारधारा से। उसके बाद अब इसका जवाब भाजपा कैंडिडेट मिथलेश तिवारी ने दिया है। उन्होंने कहा है कि मेरी बराबरी करने में सुधाकर सिंह को 100 जन्म लग जाएंगे। सुधाकर सिंह मात्र डेढ़ सौ वोट से चुनाव जीते थे और मैं हारकर भी उनसे तीगुना वोट लाया था। अब  4 जून को पता चल जाएगा कि वह कितने पानी में हैं। 


मिथलेश तिवारी ने कहा कि बक्सर में भाजपा को चारों खाने चित्त करने के लिए लालू जी बहुत दिन से लंगोट बांधे हुए हैं लेकिन आजतक कर नहीं पाए। जब लालू जी ही नहीं कर पाए तो सुधाकर सिंह का क्या मतलब है ? हमारे खिलाफ लड़ रहे हैं तो बोलेंगे नहीं तो काम कैसे चलेगा। लेकिन  4 जून को पता चल जाएगा कि बक्सर का विजेता कौन है। इतना तय है कि यहां महागठबंधन चारों खाने चित्त होगा। 


आपको बताते चलें कि, बक्सर लोकसभा सीट पर 1 जून को मतदान होना है। उससे पहले ही सभी प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यहां लड़ाई सिर्फ दो लोगों के बीच नहीं होने वाला है यह बात भी तय माना जा रहा है। इसकी वजह है कि यहां से निर्दलीय कैंडिडेट के रूप में पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा भी मैदान में हैं। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें