ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में घर बनाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब नक्शा पास कराना होगा आसान, 30 दिन में मिलेगी मंजूरीBihar News; बिहार में क्रिकेटरों की बल्ले-बल्ले! अब भारतीय टीम के खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, सरकार का बड़ा प्लानBIHAR News: बिहार में बालू को लेकर बड़ा आदेश, 4 महीने तक नहीं होगा खनन; सरकार ने बनाई नई योजनाBihar News: बिहार में EV क्रांति की तैयारी! हर 50 KM पर बनेगा चार्जिंग स्टेशन, इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी नई रफ्तारBihar News: अब पटना से मिनटों में पहुंचेंगे बिहार के ये मशहूर स्थल, हेलीकॉप्टर सेवा से बदलेगा पर्यटन का अंदाजBihar News: बिहार में घर बनाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब नक्शा पास कराना होगा आसान, 30 दिन में मिलेगी मंजूरीBihar News; बिहार में क्रिकेटरों की बल्ले-बल्ले! अब भारतीय टीम के खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, सरकार का बड़ा प्लानBIHAR News: बिहार में बालू को लेकर बड़ा आदेश, 4 महीने तक नहीं होगा खनन; सरकार ने बनाई नई योजनाBihar News: बिहार में EV क्रांति की तैयारी! हर 50 KM पर बनेगा चार्जिंग स्टेशन, इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी नई रफ्तारBihar News: अब पटना से मिनटों में पहुंचेंगे बिहार के ये मशहूर स्थल, हेलीकॉप्टर सेवा से बदलेगा पर्यटन का अंदाज

सुबह - सुबह सचिवालय पहुंच CM नीतीश ने मारी रेड , ड्यूटी से गायब मिले कई अधिकारी; भागे -भागे ऑफिसर आ रहे सेक्रेटेरिएट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई दिनों के बाद आज अहले सुबह सचिवालय पहुंचे। सीएम सचिवालय पहुंचे हैं सीधे अपने चेंबर में गए और वहां की वस्तुस्थिति का जाएगा लिया। इसके

सुबह - सुबह सचिवालय पहुंच CM नीतीश ने मारी रेड , ड्यूटी से गायब मिले कई अधिकारी; भागे -भागे ऑफिसर आ रहे सेक्रेटेरिएट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई दिनों के बाद आज अहले सुबह सचिवालय पहुंचे। सीएम सचिवालय पहुंचे हैं सीधे अपने चेंबर में गए और वहां की वस्तुस्थिति का जाएगा लिया। इसके बाद सीएम के आगमन की सुचना पाते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, सीएम के सुबह - सुबह औचक निरिक्षण में कई अधिकारी मौके से गायब नजर आए। 


दरअसल, सीएम नीतीश आज अहले सुबह मुख्यमंत्री आवास से निकलकर अचानक से सचिवालय पहुंच गए। सीएम में सचिवलाय आने की सुचना से ही अधिकारियों में हड़कंप का माहौल कायम हो गया। सीएम ने सचिवालय से संचालित सभी विभागों के कर्मियों और अधिकारियों के कैबिन का निरिक्षण किया। इस दौरान कई अधिकारी अपने जगह से गायब मिले। इसके बाद सीएम सीधे अपने केबिन में पहुंचे और फिर वहां विभागीय कार्यों का जायजा लिया। उसके बाद सीएम फिलहाल सचिवालय में ही मौजूद हैं। 


मालूम हो कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार एक्शन में नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि सीएम सुबह 9:30 बजे ही वह पुराना सचिवालय पहुंच गए। नीतीश कुमार पुराना सचिवालय पहुंचकर अपने अधिकारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। सीएम ने पुराना सचिवालय के कैबिनेट सचिवालय, वित्त विभाग, सामान्य प्रशासन समेत कई विभागों में घूम -घूम कर कर्मचारी और अधिकारियों की हाजरी का जायजा लिया है। सीएम के  निरीक्षण की खबर सुनकर सचिवालय कर्मियों में अफरा- तफरी की स्थिति रही।


आपको बताते चलें कि,  हाल के दिनों कई दफे सीएम नीतीश कुमार अधिकारियों और नेताओं से मिलने बिना बताए उनके आवास या ऑफिस में पहुंच जाते हैं। कुछ दिन पूर्व ही नीतीश कुमार एक कार्यक्रम से लौटते समय अचानक से जदयू के पटना स्थित मुख्यालय का दौरा किया था। उस दौरान जदयू अध्यक्ष ललन सिंह वहां नहीं थे। हालांकि, नीतीश जब वापस निकलने लगे तो ललन सिंह की गाड़ी ऑफिस परिसर में प्रवेश किया। इस पर नीतीश ने उन्हें बताया कि वे यहां से गुजर रहे थे तो आज ऑफिस में देखने चले आए कि कौन- कौन है।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता