ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

सुबह - सुबह ममता बनर्जी के मंत्री के घर ED की रेड, नौकरी भर्ती घोटाले में हैं आरोपी

देश में जैसे - जैसे लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। वैसे - वैसे विपक्षी दलों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। इस बीच अब जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक ममता बनर्जी के मंत्री रथिन

सुबह - सुबह ममता बनर्जी के मंत्री के घर ED की रेड, नौकरी भर्ती घोटाले में हैं आरोपी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

देश में जैसे - जैसे लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। वैसे - वैसे विपक्षी दलों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। इस बीच अब जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक ममता बनर्जी के मंत्री रथिन घोष के आवास पर ED की छापेमारी हुई है। इनके ऊपर भर्ती घोटाला का मामला चल रहा है। इसके बाद अब ED की छापेमारी हुई है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज सुबह-सुबह पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री रथिन घोष के आवास पर छापेमारी की है। मध्यमग्राम नगर पालिका में कथित भर्ती घोटाले के सिलसिले में यह छापेमारी की जा रही है। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में ममता के मंत्री के घर सहित कोलकाता में 13 स्थानों पर तलाशी ले रही है। रथिन घोष मध्यमग्राम नगर पालिका के अध्यक्ष हैं। उनके खिलाफ सरकारी नौकरियों में अयोग्य उम्मीदवारों की भर्ती घोटाले में शामिल होने का आरोप है।


बताया जा रहा है कि, ईडी उन आरोपों की जांच कर रही है जिसमें कहा गया है कि रथिन घोष और उनके सहयोगियों ने नौकरियों के बदले उम्मीदवारों से रिश्वत ली थी। अब इसी मामले में छापेमारी जारी है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। रथिन घोष का नाम अयान शील की कंपनी में ईडी की तलाशी के बाद सामने आया, जो भर्ती प्रक्रिया में शामिल था। अयान शील फिलहाल हिरासत में हैं। उनके कार्यालय में मिले दस्तावेजों से विभिन्न व्यक्तियों के साथ लेनदेन का पता चलता है।


आपको बताते चलें कि, रथिन घोष पहले मध्यमग्राम नगर निगम के अध्यक्ष थे। फिर उन्होंने 2011 में मध्यमग्राम विधानसभा सीट जीती। 2014 से 2018 के बीच मध्यमग्राम सहित राज्य की विभिन्न नगर पालिकाओं में भर्ती भ्रष्टाचार की शिकायतें आई हैं। नगर पालिकाओं की करीब 1500 रिक्तियां ईडी की जांच के दायरे में हैं।