ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

सुबह - सुबह AAP सांसद के घर ED की छापेमारी, जानिए किस मामले में हो रही रेड

DELHI : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से निकलकर सामने आ रही है। जहां आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर ईडी की छापेमारी हुई है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांस

सुबह - सुबह AAP सांसद के घर  ED की छापेमारी, जानिए किस मामले में हो रही रेड
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DELHI : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से निकलकर सामने आ रही है। जहां आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर ईडी की छापेमारी हुई है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद के आवास पर ईडी की टीम पहुंची है और तलाशी कर रही है। वहां अभी छापेमारी चल रही है। इस छापेमारी से संबंधित अधिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह ही ईडी की टीम संजय सिंह के आवास पर सर्च करने पहुंची है।  सूत्रों की ओर से बताया जा रहा है कि घोटाला के किसी मामले में ईडी ने यह कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले के संबंध में बुधवार सुबह आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह के परिसरों पर छापेमारी की है। 


वहीं, अधिकारियों ने बताया कि मामले के संबंध में कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर भी छापे मारे गए। संजय सिंह ‘आप’ से राज्यसभा सदस्य हैं। ईडी ने इस मामले में पहले उनके स्टाफ सदस्यों और उनसे जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ की थी। साथ ही यह भी जानकारी दे कि आम आदमी पार्टी के कई नेता पहले भी केंद्रीय एजेंसियों की रडार पर आ चुके है। 


आपको बताते चलें कि,  दिल्ली सरकार की 2021-22 के लिए लायी गयी आबकारी नीति ने गुटबंदी को बढ़ावा दिया और कुछ डीलरों को फायदा पहुंचाया जिन्होंने इसके लिए कथित तौर पर रिश्वत दी थी। ‘आप’ ने इस आरोप का खंडन किया है। दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से इस मामले की जांच कराने की सिफारिश करने के बाद इस नीति को रद्द कर दिया गया था। सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद ईडी ने धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत एक मामला दर्ज किया था।