ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो को बर्खास्त करने पर बोले तेजस्वी, सरकार पहले अपने गिरेबान में झांककर देखे

PATNA : इन दिनों बिहार में आतंकी गतिविधियां बढ़ने लगी है। पटना से तीन एजेंटों की गिरफ्तारी के बाद पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो की पीएफआई से आरएसएस की तुलना वाले बयान पर विवाद जार

एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो को बर्खास्त करने पर बोले तेजस्वी, सरकार पहले अपने गिरेबान में झांककर देखे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इन दिनों बिहार में आतंकी गतिविधियां बढ़ने लगी है। पटना से तीन एजेंटों की गिरफ्तारी के बाद पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो की पीएफआई से आरएसएस की तुलना वाले बयान पर विवाद जारी है, जिसमें अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की एंट्री हो गई है। इस बयान को लेकर एक तरफ जहां राजनीतिक विरोध देखा जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव ने इसे अपना समर्थन दे दिया है। 



एएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो को बर्खास्त करने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में NDA की सरकार है और ये लोग अपने ही प्रशासन पर उंगली उठा रहे हैं। इन्हे पहले अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए। उन्होंने इतना तक कह दिया कि RSS कहीं न कहीं देश के लिए खतरा है। वहीं, यादव ने कहा कि  विरोधी ताकतों को लेकर अलर्ट रहने की जरुरत है। साथ ही जो लोग इसे बढ़ावा दे रहे हैं, उससे निपटने की जरुरत है। उन्होंने साफ़ कह दिया है कि इस मामले को सरकार और एजेंसियां ही देखे। 



दरअसल, फुलवारीशरीफ से 3 आतंकी के पकड़े गये थे, जिसके बाद पटना एसएसपी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उनकी जुबान अचानक फिसल गयी। एसएसपी ने कहा कि आरएसएस की शाखा की तर्ज पर देश विरोधी तत्व तैयार किये जाते हैं। पटना एसएसपी के इस बयान के बाद राजनीति तेज हो गयी। इसके बाद कई नेताओं ने इस बयान पर हमला बोला था। बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल तो यहां तक कह गए कि एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।