ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

SSP मानवजीत सिंह ढिल्लो के विवादित बयान पर गिरिराज सिंह का जवाब, समझा दिए RSS के मायने

PATNA : पटना एएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो की पीएफआई से आरएसएस की तुलना करने पर राजनीति तेज़ हो गई है। इस विवाद में अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की एंट्री हो गई है। उन्होंने बिना नाम

SSP मानवजीत सिंह ढिल्लो के विवादित बयान पर गिरिराज सिंह का जवाब, समझा दिए RSS के मायने
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना एएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो की पीएफआई से आरएसएस की तुलना करने पर राजनीति तेज़ हो गई है। इस विवाद में अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की एंट्री हो गई है। उन्होंने बिना नाम लेते हुए मानवजीत सिंह ढिल्लो पर निशाना साधा है। 



गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है, 'RSS मतलब राष्ट्र प्रेम..RSS मतलब राष्ट्र कल्याण..RSS मतलब देश सेवा..RSS मतलब जनकल्याण ..RSS मतलब मानवता और सौहार्द्र..RSS मतलब संविधान के हिमायती। देश और दुनिया का हर समझदार व्यक्ति इस बात को जानता है, सिवाय कुछ "एजेंडावादियों और तुष्टिकरण" के पैरोकारों के।'



दरअसल फुलवारीशरीफ से 3 आतंकी के पकड़े गये थे, जिसके बाद पटना एसएसपी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उनकी जुबान अचानक फिसल गयी। एसएसपी ने कहा कि आरएसएस की शाखा की तर्ज पर देश विरोधी तत्व तैयार किये जाते हैं। पटना एसएसपी के इस बयान के बाद राजनीति तेज हो गयी। इसके बाद कई नेताओं ने इस बयान पर हमला बोला था। बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल तो यहां तक कह गए कि एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। बचौल ने पटना एसएसपी की बर्खास्तगी की मांग कर दी। 



पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने फुलवारीशरीफ में मार्शल आर्ट और शारीरिक प्रशिक्षण देने की आड़ में चल रहे आतंकी प्रशिक्षण की तुलना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से कर दी। पटना SSP ने कहा कि RSS अपनी शाखा ऑरगेनाइज करती है लाठी की ट्रेनिंग देते हैं। उसी तरह से ये लोग भी शारिरीक प्रशिक्षण के नाम पर यूथ को बुलाकर प्रशिक्षित कर रहे हैं थे। उसी के साथ अपने एजेंडे से यूथ का ब्रेन बॉश कर रहे थे। 

टैग्स