ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने दिया इस्तीफा, देशभर में इमरजेंसी लागू

DESK: भीषण आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने इस्तीफा दे दिया है। विपक्ष की मांग के आगे उन्हें झुकना पड़ गया। जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया। वही

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने दिया इस्तीफा, देशभर में इमरजेंसी लागू
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: भीषण आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने इस्तीफा दे दिया है। विपक्ष की मांग के आगे उन्हें झुकना पड़ गया। जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया। वही हिंसक झड़पों के बीच देशभर में कर्फ्यू लगाया गया है। 


श्रीलंका आज आर्थिक संकट से दौर से गुजर रहा है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार भी खत्म हो चुका है जिसके कारण जरूरी वस्तुओं का आयात भी नहीं हो पा रहा है। श्रीलंका की इस स्थिति को देखते हुए बांग्लादेश ने करेंसी स्वैप के जरिये दिए गए 20 करोड़ डॉलर के लोन को चुकाने की अवधि को एक साल के लिए बढ़ा दिया है।


 वही श्रीलंका सरकार के खिलाफ लोगों का विरोध लगातार जारी है। सोमवार को कोलंबो में आर्थिक संकट को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा की घटनाएं हुई। महिंदा राजपक्षे के समर्थकों और आर्थिक संकट झेल रहे लोगों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान महिंदा के समर्थकों के हमले में 16 लोग घायल हो गये। 


भड़की हिंसा के बाद पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया। वही विपक्ष दल लगातार पीएम महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे और संयुक्त सरकार के गठन की मांग कर रहे थे। इसे लेकर विपक्ष लगातार प्रदर्शन कर रहा था। श्रीलंका की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने अपना इस्तीफा श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को सौंप दिया है। 

टैग्स