ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

स्पीकर को लेकर विपक्ष पर भड़के ललन सिंह, बोले- शर्तों के आधार पर लोकतंत्र नहीं चलता

PATNA: लोकसभा स्पीकर को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच सहमति नहीं बनने पर अब कल अध्यक्ष पद के लिए पहली बार वोटिंग होगी। एनडीए उम्मीदवार ओम बिरला के खिलाफ इंडी गठबंधन ने के. सुरेश को मै

स्पीकर को लेकर विपक्ष पर भड़के ललन सिंह, बोले- शर्तों के आधार पर लोकतंत्र नहीं चलता
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: लोकसभा स्पीकर को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच सहमति नहीं बनने पर अब कल अध्यक्ष पद के लिए पहली बार वोटिंग होगी। एनडीए उम्मीदवार ओम बिरला के खिलाफ इंडी गठबंधन ने के. सुरेश को मैदान में उतारा है। विपक्षी दलों ने सरकार के सामने शर्त रखी थी कि लोकसभा का डिप्टी स्पीकर विपक्ष का होगा, तब वह सत्ता पक्ष के उम्मीदवार को अपना समर्थन देगा हालांकि एनडीए ने इस शर्त को मानने से इनकार कर दिया और चुनाव में जाने का फैसला लिया है। कल होने वाले चुनाव को लेकर एनडीए की सहयोगी जेडीयू ने अपना रूख स्पष्ट कर दिया है।


जेडीयू सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि लोकसबा अध्यक्ष के विषय पर बात करने के लिए वेणु गोपाल और टी. आर बालू राजनाथ सिंह से मिलने के लिए आए थे। इस मुद्दे पर विपक्ष के दोनों नेताओं ने रक्षा मंत्री के साथ चर्चा की। राजनाथ सिंह ने उन्हें एनडीए की तरफ से जो स्पीकर के उम्मीदवार हैं उनका नाम बताया और समर्थन मांगा। 


उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता वेणु गोपाल का कहना था कि डिप्टी स्पीकर के पद को तत्काल स्वीकार किया जाए, जिसपर राजनाथ सिंह ने कहा कि जब डिप्टी स्पीकर का चुनाव होगा तब सभी दल साथ बैठकर बात करेंगे और डिप्टी स्पीकर कौन होगा यह तक कर लेंगे लेकिन वो अपनी शर्त पर अड़े रहे और शर्त के आधार पर वो लोग लोकतंत्र चलाना चाहते हैं। विपक्ष दबाव की राजनीति करना चाहता है लेकिन लोकतंत्र में दबाव की राजनीति नहीं चलती है। 


ललन सिंह ने कहा कि जब रक्षा मंत्री ने उनसे वादा किया कि जब उपाध्यक्ष का चुना होगा तो तय किया जाएगा, लोकतंत्र में बातचीत से ही रास्ता निकलता है। वो लोग नहीं मानें और शर्त को स्वीकार करने की जिद पर अड़े रहे, तो शर्तों के आधार पर लोकतंत्र नहीं चलता है। 26 जून को होने वाले लोकसभा स्पीकर के चुनाव पर अपनी पार्टी जेडीयू का स्टैंड क्लियर करते हुए ललन सिंह ने कहा कि हम लोगों ने अपनी तरफ से ओम बिरला का नामांकन दाखिल कर दिया है।