ब्रेकिंग
मधुबनी में हाईटेंशन तार की चपेट में आए भाई-बहन, बहन की मौत; भाई की हालत गंभीरलघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति की जांचBihar Train Accident: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं मां-बेटी, दोनों की मौके पर मौतस्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींमधुबनी में हाईटेंशन तार की चपेट में आए भाई-बहन, बहन की मौत; भाई की हालत गंभीरलघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति की जांचBihar Train Accident: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं मां-बेटी, दोनों की मौके पर मौतस्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखीं

सोनिया गांधी ने उद्धव ठाकरे को भेजी चिट्ठी, लिखा- देश को बीजेपी से खतरा

DESK: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के भावी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है।सोनिया गांधी ने लिखा कि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस असाधारण परिस्थितियो

FirstBihar
Desk
2 मिनट

DESK: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के भावी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है।सोनिया गांधी ने लिखा कि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस असाधारण परिस्थितियों में एक साथ आई हैं। उन्होंने कहा कि तीनों पार्टियां ऐसे समय साथ आईं जब देश को बीजेपी से अभूतपूर्व खतरों का सामना करना पड़ रहा है।

सोनिया ने शपथ ग्रहण में नहीं पहुंच पाने के लिए खेद भी जताया। उन्होंने लिखा कि मुझे खेद है कि मैं समारोह में उपस्थित नहीं हो पाउंगी। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष ने लिखा कि राजनीतिक वातावरण जहरीला हो चुका है। अर्थव्यवस्था चौपट है, किसानों को विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा कि हमने एक कॉमन प्रोग्राम पर सहमति भरी है और मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि हम तीनों इसमें मौजूद सभी बिंदुओं को लेकर जुड़े हुए कार्यक्रमों को लागू करेंगे। महाराष्ट्र के लोग भी उम्मीद करते हैं कि हम एक पारदर्शी जिम्मेदार सक्रिय सुशासन देंगे और हम सब मिलकर यह संभव करेंगे।


टैग्स