ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

सोनिया गांधी व विपक्षी दलों के शीर्ष नेतृत्व से मिले तेजस्वी, कहा-महागठबंधन की सरकार ही असली सरकार है

DELHI: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज सोनियां गांधी से मिले। 10 जनपथ में उन्होंने सोनियां गांधी से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ

सोनिया गांधी व विपक्षी दलों के शीर्ष नेतृत्व से मिले तेजस्वी, कहा-महागठबंधन की सरकार ही असली सरकार है
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज सोनियां गांधी से मिले। 10 जनपथ में उन्होंने सोनियां गांधी से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ राजद नेता मनोज झा भी साथ थे। सोनियां गांधी से मुलाकात से पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा से भी मिले।


सोनियां गांधी से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि बिहार की महागठबंधन की सरकार मजबूती के साथ चलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने समय रहते जो फैसला लिया वो भाजपा को बड़ा तमाचा है। तेजस्वी ने केंद्र की मोदी सरकार को महंगाई और बेरोजगारी को लेकर घेरा। कहा कि देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। लेकिन वे हिन्दू और मुस्लमान की लड़ाई लगाकर देश में राज करना चाहते हैं। ऐसे लोगों को बिहार ने एक नया दिशा देने का काम किया है। 


तेजस्वी ने कहा कि इसके लिए सोनियां गांधी, नीतीश कुमार,सीताराम येचुरी, दीपांकर भट्टाचार्य, डी राजा साहब और लालू प्रसाद यादव को दिल से धन्यवाद देते हैं। इन नेताओं ने जिन्दगी भर साम्प्रदायिक शक्तियों से लड़ाई लड़ी। बिहार ने देश को नया दिशा देने का काम किया है। विपक्षी दलों के शीर्ष नेतृत्व से आज तेजस्वी यादव की मुलाकात हुई। 


तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार ही असली सरकार है।   तेजस्वी ने कहा कि बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद हम दिल्ली आए हैं। वही बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने इस बात की चर्चा की थी कि कैसे रिजनल पार्टी को खत्म करने का खडयंत्र चल रहा था। जबकि क्षेत्रीय पार्टियां ज्यादात्तर पिछड़ी जातियों की है। 


तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव श्री सीताराम येचुरी जी एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव श्री डी राजा जी से मिलकर देश और राज्य की वर्तमान सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक परिस्थितियों पर सकारात्मक चर्चा हुई। लोकतंत्र की जननी बिहार ने फिर देश को दिशा दिखाई है।"