ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

सोनिया गांधी आज फिर ED के सामने होंगी पेश, कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन रहेगा जारी

DESK : कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए आज तीसरी बार प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के सामने पेश होंगी. उनसे पूछताछ के लिए ED के सवालों की लि

सोनिया गांधी आज फिर ED के सामने होंगी पेश, कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन रहेगा जारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए आज तीसरी बार प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के सामने पेश होंगी. उनसे पूछताछ के लिए ED के सवालों की लिस्ट तैयार है. सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस सड़क पर है. एक दिन पहले भी जब सोनिया से पूछताछ हो रही थी तो दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया.


वहीं, कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि बुधवार को भी देशभर में अपना 'सत्याग्रह' जारी रहेगा. हम लोगों के मुद्दों को उठाएंगे. दिल्ली में हम अपने केंद्रीय कार्यालय में विरोध करेंगे. इससे पहले सोनिया गांधी से 21 जुलाई को पूछताछ और 26 जुलाई की पूछताछ की गई थी. इसके बाद आज फिर वो ED के सामने पेश होंगे. पहले और दूसरे राउंड की पूछताछ के दौरान कांग्रेस कांग्रेस सड़क पर थी. ठीक उसी तरह आज भी कांग्रेस की तैयारी है. जानकारी के मुताबिक  कांग्रेस आज पार्टी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी. 


बता दें कि मंगलवार को दिल्ली में हुए प्रदर्शन में राहुल गांधी भी सड़क पर उतरे और संसद के पास धरने पर बैठे. हालांकि पुलिस ने इजाजत ना होने का हवाला देकर उन्हें हिरासत में लिया.  ईडी के खिलाफ इंदौर में हुए प्रदर्शन के दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता पिट गए. इन लोगों ने प्रवर्तन निदेशालय के ऊपर कालिख पोतने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने जमकर पिटाई की.

टैग्स