ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

स्मृति ईरानी की बेटी से जुड़ा ट्वीट जल्द डिलीट करें, दिल्ली हाईकोर्ट का कांग्रेस नेताओं को निर्देश

DESK : स्मृति ईरानी की बेटी पर अवैध बार चलाने का आरोप लगाए जाने पर दिल्ली हाईकोर्ट की तरफ से कांग्रेस नेताओं को नोटिस जारी किया गया है. ईरानी ने कोर्ट में इस मामले को उठाया था

स्मृति ईरानी की बेटी से जुड़ा ट्वीट जल्द डिलीट करें, दिल्ली हाईकोर्ट का कांग्रेस नेताओं को निर्देश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : स्मृति ईरानी की बेटी पर अवैध बार चलाने का आरोप लगाए जाने पर दिल्ली हाईकोर्ट की तरफ से कांग्रेस नेताओं को नोटिस जारी किया गया है. ईरानी ने कोर्ट में इस मामले को उठाया था, जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश, पवन खेड़ा और नेट्टा डिसूजा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. इतना ही नहीं कोर्ट ने पवन खेड़ा को उस ट्वीट को हटाने का भी निर्देश दिया है, जिसमें उन्होंने स्मृति ईरानी की बेटी पर अवैध लाइसेंस के द्वारा बार चलाने का आरोप लगाया था.


स्मृति ईरानी की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट कोर्ट में याचिका दायर किया गया था. जिसमें कहा गया था कि जिस बार का जिक्र कांग्रेस नेता बार बार कर रहे हैं, उससे उनकी बेटी का कोई रिश्ता या लेना देना नहीं है. दुर्भावना से उस बार के साथ मेरी बेटी का नाम जोड़ा गया है. इस मामले में आधारहीन और मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं. जिसपर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेताओं को सोशल मीडिया से ट्वीट, रीट्वीट, पोस्ट, वीडियो और तस्वीरें हटाने का भी निर्देश दिया है. 


बता दें कि कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी पर गोवा में 'अवैध बार' चलाने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ईरानी को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की थी. इस मामले को लेकर कांग्रेस की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की गई और दावा किया गया कि इसके सबूत भी उनके पास मौजूद हैं.

टैग्स