ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

सियासी हलचल के बीच कल कोर्ट में पेश होंगे राहुल गांधी, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

DESK : लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद देश में जारी सियासी हलचल के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को बेंगलुरू की कोर्ट में पेश होंगे। बीजेपी एमएलसी केशव प्रसाद ने समाचा

सियासी हलचल के बीच कल कोर्ट में पेश होंगे राहुल गांधी, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद देश में जारी सियासी हलचल के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को बेंगलुरू की कोर्ट में पेश होंगे। बीजेपी एमएलसी केशव प्रसाद ने समाचार पत्रों में बीजेपी को भ्रष्ट बताने वाले विज्ञापन को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। 


दरअसल, कांग्रेस ने स्थानीय समाचार पत्रों में विज्ञापन देकर आरोप लगाया था कि सभी सार्वजनिक कार्यों के क्रियान्वयन के लिए 40 प्रतिशत कमीशन वसूला गया। इस विज्ञापन में बीजेपी की सरकार पर सवाल उठाए गए थे और उसे भ्रष्टाचार का रेट कार्ड बताया था। बीजेपी एमएलसी केशव प्रसाद ने कांग्रेस पर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाते हुए मानहानि का मुकदमा दायर किया था।


इसी मामले में राहुल गांधी को 7 जून को बेंगलुरु की कोर्ट में हाजिर होना है। इस मामले में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को आरोपी बनाया था। इस मामले में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को जमानत मिल गई है। 


इसी मामले में राहुल गांधी को 7 जून को कोर्ट में पेश होना है। बीजेपी की कर्नाटक  इकाई ने राहुल गांधी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की मांग कोर्ट से की है। क्योंकि राहुल एक जून को कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए थे। ऐसे में इस मामले में राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।