ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

सियासी हलचल के बीच बिहार पहुंच रहे जेपी नड्डा, बड़ी रैली को करेंगे संबोधित

PATNA: बिहार में सियासी गहमागहमी के बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। नीतीश कुमार के पलटी मारने की अटकलों के बीच बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार दौरे पर आ रहे है

सियासी हलचल के बीच बिहार पहुंच रहे जेपी नड्डा, बड़ी रैली को करेंगे संबोधित
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में सियासी गहमागहमी के बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। नीतीश कुमार के पलटी मारने की अटकलों के बीच बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार दौरे पर आ रहे हैं। आगामी 30 जनवरी को जेपी नड्डा बिहार पहुंचेंगे और कटिहार में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। नड्डा का यह दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है। 


दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मिशन 2024 के तहत बिहार पहुंच रहे हैं। 30 जनवरी को नड्डा सीमांचल में मतदाताओं को साधने के लिए कटिहार में बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही साथ नड्डा पार्टी के नेताओं के साथ ताजा सियासी हालात को लेकर बैठक करेंगे और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं को टास्ट देंगे। नीतीश कुमार के पलटी मारने के कयासों के बीच नड्डा के दौरे को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।


इससे पहले पिछले साल पांच अक्टूबर को पटना पहुंचे थे और कैलाशपति मित्र की 100वीं जयंती के मौके पर बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस बीच पूरे रास्ते में नड्डा के स्वागत के लिए बीजेपी ने भव्य तैयारी की थी। 11 जगहों पर बीजेपी कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागतकिया था। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला था। जेपी नड्डा ने कहा कि परिवारवाद वाली पार्टियों का खात्मा तय है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उन्होंने कहा था कि नीतीश आज जेपी के विरोधियों के साथ खड़े हो गये हैं। नीतीश की राजनीतिक विचारधारा आज कहां पहुंच गयी सब देख रहे हैं। जेपी नड्डा ने इस दौरान ऐलान किया कि अब बिहार में बीजेपी दूसरे को कंधे पर बिठाना छोड़ दें। उनका ईशारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर था।