ब्रेकिंग
मधेपुरा में 8वीं के छात्र का शव बरामद, गले पर निशान से परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका✦बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म, दीपावली से पहले गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो; जानिए रूट, किराया और पूरी जानकारी✦Bihar News: स्कॉर्पियो नीलामी कांड में EOU का एक्शन तेज, चौथी गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक-DTO पर भी लटकी तलवार, आगे क्या होगा...✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...✦मधेपुरा में 8वीं के छात्र का शव बरामद, गले पर निशान से परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका✦बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म, दीपावली से पहले गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो; जानिए रूट, किराया और पूरी जानकारी✦Bihar News: स्कॉर्पियो नीलामी कांड में EOU का एक्शन तेज, चौथी गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक-DTO पर भी लटकी तलवार, आगे क्या होगा...✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...

RJD विधायक ओसामा शहाब के खिलाफ एक और केस, डॉक्टर दंपत्ति ने पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे पर लगाए यह आरोप

Osama Shahab FIR: सीवान में RJD विधायक ओसामा शहाब पर डॉक्टर दंपत्ति की जमीन कब्जाने और धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Osama Shahab FIR
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Osama Shahab FIR: बिहार के सीवान में पूर्व बाहुबली सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे और रघुनाथपुर से राजद विधायक ओसामा शहाब के खिलाफ एक और मामला दर्ज हुआ है। इस बार उन पर डॉक्टर दंपत्ति की जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश और धमकी देने का आरोप लगा है।


यह शिकायत उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रहने वाले डॉक्टर विनय सिंह और उनकी पत्नी डॉ. सुधा सिंह ने दर्ज कराई है। दंपत्ति मूल रूप से बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं। उनका आरोप है कि सीवान के जूनापुर गांव में खरीदी गई जमीन पर निर्माण कार्य रोकने और उसे छोड़ने के लिए उन्हें धमकाया जा रहा है।


शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने डॉक्टर दंपत्ति से कहा कि वे यह जमीन विधायक ओसामा शहाब के पक्ष में छोड़कर गोरखपुर लौट जाएं, अन्यथा उन्हें जान से मार दिया जाएगा। मामले में फरहान और साबिर सहित 30-35 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। यह भी आरोप है कि जमीन पर काम कर रहे लोगों के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे प्रकरण की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।


बता दें कि पिछले 10 दिनों के भीतर ओसामा शहाब के खिलाफ यह दूसरा मामला दर्ज हुआ है। इससे पहले 5 अप्रैल को सीवान के एमएच नगर थाना क्षेत्र में एक विवाद के दौरान फायरिंग और पथराव की घटना में भी उनका नाम सामने आया था, जिसमें हत्या की साजिश का आरोप लगाया गया था।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता