ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

सीवान में मुखिया पति की हत्या का मामला: पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव, मदद का दिलाया भरोसा

SIWAN: सीवान के महाराजगंज स्थित जगदीशपुर गांव के पास बीते सोमवार की देर शाम अपराधियों ने रुकुंदीपुर पंचायत की मुखिया बबीता देवी के पति प्रमोद तिवारी की बाजार से लौटने के दौरान गोली

सीवान में मुखिया पति की हत्या का मामला: पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव, मदद का दिलाया भरोसा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SIWAN: सीवान के महाराजगंज स्थित जगदीशपुर गांव के पास बीते सोमवार की देर शाम अपराधियों ने रुकुंदीपुर पंचायत की मुखिया बबीता देवी के पति प्रमोद तिवारी की बाजार से लौटने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने मंगलवार को महाराजगंज पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान पप्पू यादव ने सरकार से पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर उन्हे स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने की मांग की। 


पप्पू यादव ने कहा कि मुखिया पति और उनके परिवार को बार बार धमकी मिल रही थी। उनकी तरफ से थाने में सनहा भी दर्ज कराया गया था लेकिन थानेदार की लापरवाही के कारण अपराधियों ने मुखिया पति की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद महिला मुखिया का पूरा परिवार असुरक्षित हो गया है। पुलिस और प्रशासन की तरफ से अभी तक परिवार को सुरक्षा भी नहीं दी गई है। सरकार को चाहिए था कि तुरंत पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराए।


उन्होंने कहा कि वे कई बार इस मांग को उठा चुके हैं कि बिहार में व्यापारियों को आर्म्स का लाइसेंस दिया जाए लेकिन सरकार ने यह मांग नहीं सुनी। सीवान में लगातार लोगों की हत्याएं हो रही है लेकिन लोगों को सुरक्षा प्रदान नहीं किया जा रहा है। पप्पू यादव ने कहा है कि वे इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखेंगे और जरूरत पड़ी तो उनसे बात भी करेंगे। उन्होंने कहा है कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा दिलाने के लिए वे अपने स्तर से हर संभव कोशिश करेंगे।


पप्पू यादव ने कहा कि अभी भी पीड़ित परिवार को अपराधियों की तरफ से धमकी दी जा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि हत्याकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चलाकर उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए। परिवार खौफ के साए में है कि कब अपराधी उनके बच्चों को अपनी गोली का शिकार न बना दें। उन्होंने कहा है कि अपराधियों के साथ थानाध्यक्ष की क्या मिलीभगत है इसकी भी जांच होनी चाहिए।


सीवान में मुखिया पति की हत्या का मामला: पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव, मदद का दिलाया भरोसा


सीवान में मुखिया पति की हत्या का मामला: पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव, मदद का दिलाया भरोसा

टैग्स