ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

BJP MLC के बयान पर सियासी घमासान जारी, जेडीयू ने कहा- अपना DNA टेस्ट कराए टुन्नाजी पांडेय

SIWAN: बीजेपी एमएलसी टुन्नाजी पांडेय इन दिनों अपने बयानों को लेकर विवादों में हैं। नीतीश कुमार पर दिए गये बयान को लेकर सियासत तेज हो गयी है। टुन्नाजी पांडेय के दिए गये बयान पर

BJP MLC के बयान पर सियासी घमासान जारी, जेडीयू ने कहा- अपना DNA टेस्ट कराए टुन्नाजी पांडेय
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: बीजेपी एमएलसी टुन्नाजी पांडेय इन दिनों अपने बयानों को लेकर विवादों में हैं। नीतीश कुमार पर दिए गये बयान को लेकर सियासत तेज हो गयी है। टुन्नाजी पांडेय के दिए गये बयान पर जेडीयू हमलावर है। सीवान के जेडीयू जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर ने टुन्ना पांडेय पर कई गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि टुन्ना पांडेय अपनी गिरेबान में झांक कर देखें। टुन्ना पांडेय का शराब का धंधा बंद हो गया है इसलिए वे नीतीश कुमार को अनाप शनाप बोल रहे हैं। टुन्ना पांडेय ने ट्रेन में बेटी की उम्र की लड़की के साथ छेड़खानी की थी। क्या वह दिन वे भूल गए हैं। टुन्ना जी पहले आप अपने गिरेबान में झांक कर देखिए तब किसी पर आरोप लगाइए। 


जेडीयू जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर ने कहा कि टुन्ना पांडेय बीजेपी में रहकर हमारे नेता नीतीश कुमार के खिलाफ बोल रहे हैं। वही दिवंगत शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से मिल रहे हैं।उनके सामने नतमस्तक हो रहे है। इसे क्या माना जाएगा। उमेश ठाकुर ने कहा कि टुन्नाजी पांडेय पहले अपना डीएनए टेस्ट कराएं,उसके बाद किसी के बारे में बोलिए। उमेश ठाकुर ने कहा कि टुन्ना पांडेय जी आप अभी घबराएं नहीं अब 5 सदस्यीय टीम एंबुलेंस घोटाले की जांच करेगी। यह टीम टेबल और बेंच घोटाले की भी जांच करेगी और इस मामले में जो दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी चाहे वह बड़े से बड़े लोग ही क्यों ना हो। जिस तरीके से जेडीयू जिलाध्यक्ष उमेश पटेल ने बयान दिया है उससे एक बार फिर से एनडीए में सियासी घमासान तेज हो गया है। 



रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan

FirstBihar संवाददाता