ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

सीवान जहरीली शराब कांड पर मंत्री संतोष सुमन का बेतुका बयान, कहा-छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती है

DESK: सीवान में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत हो गयी है। इस मामले पर बिहार के मंत्री संतोष सुमन का बेतुका बयान सामने आया है। जिसमें वो कहते हैं कि इस तरह की छोटी मोटी घटन

सीवान जहरीली शराब कांड पर मंत्री संतोष सुमन का बेतुका बयान, कहा-छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: सीवान में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत हो गयी है। इस मामले पर बिहार के मंत्री संतोष सुमन का बेतुका बयान सामने आया है। जिसमें वो कहते हैं कि इस तरह की छोटी मोटी घटनाएं होती रहती है। बिहार के एससी/एसटी कल्याण मंत्री संतोष कुमार सुमन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तो पहले ही कहा था कि शराब बुरी चीज है। इससे दूरी बनाकर रखना है। लेकिन उनकी बातों को भी लोग नजरअंदाज कर रहे हैं और शराब पीकर मर रहे हैं। 


मंत्री संतोष सुमन में सीवान में शराब पीने से हुई लोगों की मौत पर कहा कि इस तरह की छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती है। जो शराब पी रहे हैं और जो बेच रहा है दोनों पर सरकार कार्रवाई करेगी और कर भी रही है। आने-वाले दिनों में शराब से मौत की घटना कम होगी। शराब पीने वाले लोगों से मंत्री संतोष सुमने कहा कि शराब छोड़ बच्चों का भविष्य बनाइए बच्चे पढ़ेगे तो आपका और राष्ट्र का विकास होगा। यह बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने समाधान यात्रा के दौरान लोगों को बता रहे हैं। इस तरह की घटनाओं से लोगों को सबक लेनी चाहिए।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें