ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

‘विरासत बचाओ नमन यात्रा’ पर कुशवाहा, आज सीतामढ़ी और मधुबनी में होगा दौरा

SITAMADHI: जेडीयू से अलग होकर नई पार्टी बनाने के बाद RLJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों विरासत बचाओ नमन यात्रा पर निकले हुए हैं। आज उनकी इस यात्रा का तीसरा दिन है।

‘विरासत बचाओ नमन यात्रा’ पर कुशवाहा, आज सीतामढ़ी और मधुबनी में होगा दौरा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SITAMADHI: जेडीयू से अलग होकर नई पार्टी बनाने के बाद RLJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों विरासत बचाओ नमन यात्रा पर निकले हुए हैं। आज उनकी इस यात्रा का तीसरा दिन है। इस तीसरे दिन कुशवाहा सीतामढ़ी और मधुबनी में अपनी विरासत बचाओ नमन यात्रा करेंगे। इस यात्रा के जरिए उपेंद्र कुशवाहा नीतीश सरकार की नाकामियों को जनता के बीच रखेंगे और समाजवादियों की खो रही विरासत को बचाने और उसे बढ़ाने के लिए विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे।


दरअसल, जेडीयू से अलग जदयू से अलग होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा अपनी एक नई पार्टी का गठन कर लिया है। अब इसी नई पार्टी को लेकर वह बिहार के तमाम जिलों में जाकर वहां के लोगों से मिल रहे हैं और यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि नीतीश सरकार ने उन लोगों के साथ कितना छलावा किया है। इस दौरान हुआ नीतीश कुमार के साथ अपने बिताए गए दिनों को भी याद कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज उनकी विरासत बचाओ नमन यात्रा सीतामढ़ी और  मधुबनी में होने वाली है।


कुशवाहा की इस यात्रा के तीसरे दिन यानी आज अपने इस यात्रा के तीसरे दिन उपेंद्र कुशवाहा सुबह 10:00 बजे सीतामढ़ी पहुंचेंगे वहां से कांटा चौक, भासर बाजार होते हुए बाजपट्टी पहुंचकर शहीद रामफल मंडल के स्मारक पर माल्यार्पण करेंगे फिर दोपहर 2:00 बजे बाबू सूरज नारायण सिंह के मार्ग पर माल्यार्पण का कार्यक्रम तय किया गया है। कुशवाहा शाम 4:30 बजे सीतामढ़ी से मधुबनी के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।


वहीं, अपनी इस यात्रा को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक जनता दल ने समता मूलक समाज और उसकी विरासत को बचाने के लिए इस अभियान की शुरुआत  की है। पार्टी जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों और मूल्यों को स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। जिसका सपना उन्होंने बिहार के वंचित, पिछड़ा- अतिपिछड़ा, दलित- महादलित, लव-कुश, अल्पसंख्यक और सामान्य जाति के लोगों के लिए देखा था। लेकिन वर्तमान सत्ता और व्यवस्था ने वंचितों और शोषितों की विरासत के साथ खिलवाड़ किया है। 


आपको बताते चलें कि,कुशवाहा की इस यात्रा का पहला चरण 6 मार्च तक चलेगी, जो सीवान में खत्म होगी। जबकि दूसरा चरण 16 मार्च से भागलपुर से शुरू होगा और 20 मार्च को शहीद जगदेव प्रसाद की स्मारक पर खत्म होगा। इस दौरान कुशवाहा बिहार के 28 जिलों से होते हुए दो दर्जन से अधिक महापुरुषों की जन्मस्थली और कर्मस्थली पर जाएंगे और करीब 100 से अधिक जनसभा को संबोधित करेंगे।