ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

शराब के नशे में मुखिया से की थी मारपीट, आरजेडी की बैठक में शामिल हुआ आरोपी

SITAMARHI:सीतामढ़ी में आरजेडी की बैठक में शराबी को मंच पर जगह दी गयी। शराब पीकर मुखिया के साथ मारपीट करने के मामले में अभिषेक को गिरफ्तार किया गया था। अभिषेक कुमार आज आरजेडी की बैठ

शराब के नशे में मुखिया से की थी मारपीट, आरजेडी की बैठक में शामिल हुआ आरोपी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI:सीतामढ़ी में आरजेडी की बैठक में शराबी को मंच पर जगह दी गयी। शराब पीकर मुखिया के साथ मारपीट करने के मामले में अभिषेक को गिरफ्तार किया गया था। अभिषेक कुमार आज आरजेडी की बैठक में शामिल हुआ। जिसका फ़ोटो वायरल अब हो रहा है।


दरअसल इस बैठक का आयोजन सीतामढ़ी जिले के सुरसंड प्रखंड में की गई थी। मंच पर सुरसंड के पूर्व विधायक अबू दोजाना और अन्य के साथ अभिषेक भी बैठा हुआ दिखा। आरजेडी प्रखंड स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा आयोजन किया गया था।


बीते 12 मई को मरूकी पंचायत के मुखिया राजेश कुमार के साथ शराब पीकर मारपीट करने में पंसस पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने मुखिया को भी गिरफ्तार किया था। दोनों में शराब पीने की पुष्टि हुई थी। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से दोनों की जांच की गई थी। सुरसंड प्रखंड के मरुकी से दोनों को गिरफ्तार किया गया था।


 पंचायत में चल रहे सरकारी योजना के काम के विवाद में दोनों के बीच मारपीट हुई थी। दोनों शराब के नशे में थे और दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था इस दौरान क्षतिग्रस्त वाहन को भी जब्त किया गया था। वही शख्स आज आरजेडी की बैठक में शामिल हुआ। जिसका फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता