ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

रितु जायसवाल ने जदयू से दिया इस्तीफा, थाम सकती हैं लालटेन का दामन

SITAMARHI : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर गहमा गहमी तेज हो गई है. इसी बीच जदयू को बड़ा झटका लगा है. सीतामढ़ी जिले की जदयू महिला विंग की अध्यक्ष रितु जायसवाल ने अपने पद और पार्टी क

रितु जायसवाल ने जदयू से दिया इस्तीफा, थाम सकती हैं लालटेन का दामन
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर गहमा गहमी तेज हो गई है. इसी बीच जदयू को बड़ा झटका लगा है. सीतामढ़ी जिले की जदयू महिला विंग की अध्यक्ष रितु जायसवाल ने अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. रितु जायसवाल ने आधिकारिक पत्र जारी कर मामले की सूचना दी है. 

रितु जायसवाल ने जदयू से दिया इस्तीफा, थाम सकती हैं लालटेन का दामन


अपने इस्तीफे में रितु जायसवाल ने पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र की कमी की चर्चा की है. रितु जायसवाल ने लिखा है- 'तकरीबन एक साल पहले जदयू की सदस्य बनी. पार्टी की कर्मठ कार्यकर्ता होने के नाते नेतृत्व के द्वारा दी गई प्रत्येक छोटी बड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन मैंने पूरी निष्ठा से किया. संगठन की मजबूती के लिए सबल पंचायत सक्रिय बूथ अभियान में भी मेरी भूमिका रही.'


उन्होंने लिखा है कि उन्होंने पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र की कमी महसूस की है और इसी वजह से उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला लिया है. चर्चा है कि रितु जायसवाल राजद में शामिल हो सकती हैं. परिहार विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी उन्हें उम्मीदवार बना सकती है. वहीं इस बात की भी चर्चा है कि उन्होंने बीते दिनों नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात भी की थी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता