ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

'मस्जिदों से भी निकले भारत मां की जय वाली आवाज ...; बोले केंद्रीय मंत्री .... कुर्सी के लिए किसी भी पल पलट सकते हैं नीतीश

SITAMADHI : देश को अब तुष्टीकरण की राजनीति मान्य नहीं है। अब हर कोई चाहता है कि हमारा भारत ऐसा भारत हो जहां मस्जिदों से भी भारत मां की जय निकले। अब इस देश को सिर्फ विकास चाहि

'मस्जिदों से भी निकले भारत मां की जय वाली आवाज ...; बोले केंद्रीय मंत्री .... कुर्सी के लिए किसी भी पल पलट सकते हैं नीतीश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SITAMADHI : देश को अब तुष्टीकरण की राजनीति मान्य नहीं है। अब हर कोई चाहता है कि हमारा भारत  ऐसा भारत हो जहां मस्जिदों से भी भारत मां की जय निकले। अब इस देश को सिर्फ विकास चाहिए। 2047 का भारत जहां प्रति व्यक्ति आय दुनिया में सबसे अधिक हो। प्रधानमंत्री मोदी का जब साथ देंगे तब ही ऐसा भारत बन सकेगा। यह बातें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कही है। 


दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली को लेकर पूर्व विधायक गुड्डी चौधरी के आवास पर जिला भाजपा की बैठक आयोजित हुई। ऐसे में गृह राज्यमंत्री ने पार्टी के पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं मंडल अध्यक्ष के साथ संवाद किया। उसके बाद उन्होंने कहा कि -  एनडीए के विरोधी नेता चुनाव से पहले ही परास्त हो चुके हैं।  2024 के लोकसभा चुनाव का परिणाम अच्छा होगा तथा देशहित में होगा।


इसके आगे उन्होंने कहा कि- देश को तुष्टीकरण की राजनीति अब मान्य नहीं है। अब ऐसा भारत हो जहां मस्जिदों से भी भारत मां की जय निकले। देश को सिर्फ विकास चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की गंगा को गांव-गांव तक पहुंचाया है। इस विकास की धारा से गरीबों के घर तक खुशियां पहुंच रही है। अब हमलोगों को इसे आगे बढाते रहना है। 


उधर, नित्यानंद राय ने कहा कि देश व प्रदेश में बेहतर विकास व सुरक्षा भाजपा सरकार से हीं संभव है। जिसको विकास से मतलब नहीं, मतलब है तो सिर्फ सत्ता से। वह भी, परिवार से बाहर नहीं। ऐसे लोग एनडीए का विरोध करने चले हैं। नीतीश जी सिर्फ कुर्सी के लिए राजनीति करते हैं।कुर्सी के लिए किसी भी क्षण पलटने में उन्हें संकोच नहीं। सत्ता के लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं।