ब्रेकिंग
नीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष बिहार विधान परिषद चुनाव: जिस अनुज सिंह को लेकर अनंत सिंह-नीरज के बीच मचा घमासान, प्रशांत किशोर ने बना दिया उम्मीदवार; सभी 8 कैंडिडेट घोषितनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष बिहार विधान परिषद चुनाव: जिस अनुज सिंह को लेकर अनंत सिंह-नीरज के बीच मचा घमासान, प्रशांत किशोर ने बना दिया उम्मीदवार; सभी 8 कैंडिडेट घोषित

हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन की सुरक्षा बढ़ाई गई: गृह मंत्रालय ने Z कैटेगरी की सुरक्षा दी; दो दिन पहले ही JMM छोड़ BJP में हुई थीं शामिल

RANCHI: दो दिन पहले जेएनएम छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन की बड़ी बहू और हेमंत सोरेन की भाभी विधायक सीता सोरेन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्रीय गृह

हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन की सुरक्षा बढ़ाई गई: गृह मंत्रालय ने Z कैटेगरी की सुरक्षा दी; दो दिन पहले ही JMM छोड़ BJP में हुई थीं शामिल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

RANCHI: दो दिन पहले जेएनएम छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन की बड़ी बहू और हेमंत सोरेन की भाभी विधायक सीता सोरेन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीता सोरेन को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। कुछ ही दिन पहले झारखंड सरकार ने सीता सोरेन को वाई कटैगरी की सुरक्षा दी थी।


दरअसल, बीते 19 मार्च को जेएमएम अध्यक्ष और पूर्व सीएम शिबू सोरेन की बड़ी बहू और जामा विधानसभा से विधायक सीता सोरेन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। सीता सोरेन ने पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन को पत्र लिखकर पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने की बात कही है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि उनके पति दुर्गा सोरेन के निधन के बाद से ही उनके और उनके परिवार की उपेझा हो रही थी।उन्होंने आरोप लगाया था कि पार्टी और परिवार के सदस्यों ने उन्हें अलग थलग कर दिया था, जो उनके लिए काफी पीड़ा दायक था।


सीता सोरेन के इस्ताफी देने के कुछ देर बाद यह खबर आई कि वे बीजेपी में शामिल होंगी और वहीं हुआ। दिल्ली में सीता सोरेन ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े ने सीता सोरेन को बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई थी। बीजेपी शामिल होने के बाद हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने सीता सोरेन के डीएनए पर सवाल उठाया तो इसका जवाब सीता सोरेन की बेटी जयश्री ने सोशल मीडिया के जरिए दिया था। 


कहा जा रहा है कि सीता सोरेन दुमका लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की मांग जेएमएम से कर रही थीं और जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने जेएमएम छोड़ दिया और बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। सदस्यता ग्रहण करने के दो दिन बाद केंद्र सरकार ने सीता सोरेन की सुरक्षा बढ़ा दी है। सीता सोरेन अब जेड श्रेणी की सुरक्षा घेरे में रहेंगी।