ब्रेकिंग
Patna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

सिंगापुर से वापस अपने देश लौटे लालू ! उपचुनाव से पहले RJD में खुशियों की लहर

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपने देश भारत वापस आ चुके हैं। लालू यादव फिलहाल अपनी बेटी मीसा भारती के घर देश की राजधानी दिल्ली मे

सिंगापुर से वापस अपने देश लौटे लालू !  उपचुनाव से पहले  RJD में खुशियों की लहर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपने देश भारत वापस आ चुके हैं। लालू यादव फिलहाल अपनी बेटी मीसा भारती के घर देश की राजधानी दिल्ली में रहेंगे। बता दें कि,लालू यादव कुछ दिनों पहले इलाज के लिए सिंगापुर गये हुए थे। यहां वे बेटी रोहिणी आचार्य के पास रहकर इलाज करवा रहे थे। लेकिन अब वो वापस अपने देश भारत आ गए है। 


जानकारी के अनुसार, लालू यादव की  सिंगापुर में कई तरह की जांच की गयी है। उनकी कुछ जांच रिपोर्ट आ चुकी है। लेकिन कई जरूरी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इस बीच लालू यादव आज सिंगापुर से भारत वापस आ गए है। लालू भारत इस कारण अपने देश वापस आ गए हैं, क्यूंकि कोर्ट के तरफ से मात्र 25 तारीख तक ही  देश से बाहर रहने की अनुमति मिली थी। इसी कारण वह दिल्ली वापस से लौट आए है। 


इधर, दूसरी तरफ लालू यादव के दिल्ली पहुंचने की सूचना के बाद राजद कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। लालू यादव इस बार दिल्ली में ही दिवाली मनाएंगे। पहले बताया जा रहा था कि शायद इस बार लालू यादव दिवाली में सिंगापुर में ही रहेंगे। लेकिन, दिवाली के दिन ही लालू वापस से दिल्ली आ गए ।राजद के तरफ से लालू के वापस लौटने की खुशियां को कविता लिखकर बताया गया है। राजद ने लिखा है कि अंधेरों में उम्मीद की रोशनी निराशा में आशा की किरण घृणा के दौर में मोहब्बत की लालटेन।


गौरतलब हो कि, बिहार में आगामी कुछ दिनों में दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं, इस दोनों सीटों पर  महागठबंधन के तरफ से राजद के उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं और अब लालू के वापस आने से इनको और भी अधिक हौसला मिलेगा। ऐसा माना जा रहा है कि चुनाव के समय लालू बिहार दौरे पर भी आ सकते हैं और अपने पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं।