ब्रेकिंग
शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीशराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनी

NITISH KUMAR : सुबह -सुबह मां महागौरी की पूजा करने पटन देवी पहुंचे CM नीतीश कुमार, माता शीतला मंदिर में भी की पूजा-अर्चना

PATNA : पूरा देश इस समय नवरात्र के जश्न में डूबा हुआ है। हर तरफ भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। ऐसे में बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज अष्टमी के मौके पर पटना सिटी का दौड़ा किय

NITISH  KUMAR  : सुबह -सुबह मां महागौरी की पूजा करने पटन देवी पहुंचे CM नीतीश कुमार, माता शीतला मंदिर में भी की पूजा-अर्चना
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पूरा देश इस समय नवरात्र के जश्न में डूबा हुआ है। हर तरफ भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। ऐसे में बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज अष्टमी के मौके पर पटना सिटी का दौड़ा किया।इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार सुबह-सुबह अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मां महागौरी रूप का पूजन किया और सूबे के लोगों के खुशहाली की मुराद मांगी। इसके अलावा उन्होंने बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की बधाई दी। 


दरअसल, सीएम नीतीश कुमार आज अहले सुबह सबसे पहले मुख्यमंत्री बड़ी पटन देवी से पूजा-पाठ कर शक्ति पीठ छोटी पटन देवी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मां की आरती और पूजा-अर्चना कर बिहार की तरक्की की कामना की। इसके बाद वह शीतला मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे। इसके अलावा सीएम ऐतिहासिक मारूफगंज मंडी के बड़ी देवी पूजा स्थल पहुंचे। इसके साथ ही दलहट्टा के मंझली देवी जी स्थल पहुंचकर मां का दर्शन किया। इस दौरान उनके साथ बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।


मालूम हो कि आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की जाती है। नवरात्रि की अष्टमी तिथि का विशेष महत्व होता है। मां महागौरी का रंग अंत्यत गोरा है। इनकी चार भुजाएं हैं और मां बैल की सवारी करती हैं। मां का स्वभाव शांत है। शास्त्रों के अनुसार, मां महागौरी की पूजा करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है।