ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..

शिवसेना नेता अभिषेक घोसालकर पर अंधाधुंध फायरिंग, बदमाशों ने तीन गोलियां मारी; आरोपी ने की खुदकुशी

DESK: बड़ी खबर महाराष्ट्र से निकलकर समाने आ रही है, जहां उद्धव ठाकरे गुट के नेता अभिषेक घोसालकर पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की है। फायरिंग की इस घटना में शिवसेना नेता को ती

शिवसेना नेता अभिषेक घोसालकर पर अंधाधुंध फायरिंग, बदमाशों ने तीन गोलियां मारी; आरोपी ने की खुदकुशी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: बड़ी खबर महाराष्ट्र से निकलकर समाने आ रही है, जहां उद्धव ठाकरे गुट के नेता अभिषेक घोसालकर पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की है। फायरिंग की इस घटना में शिवसेना नेता को तीन गोलिया लगी हैं। शिवसेना नेता को गोली मारने वाले शख्स ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है।


जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने मुंबई के दहिसर इलाके में अभिषेक घोसालकर पर फायरिंग हुई है। उद्धव ठाकरे गुट के नेता विनोद घोसालकर के बेटे अभिषेक घोसालकर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। आपसी विवाद में फायरिंग की बात कही जा रही है। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं और छानबीन शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद महाराष्ट्र के सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया है।


अभिषेक घोसालकर को गोली मारने वाले मॉरिस भाई नामक शख्स खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। आरोपी मॉरिस भाई खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताता था। अभिषेक घोसालकर ने उसके खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया था।