ब्रेकिंग
Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन

स्पेशल फ्लाइट से पटना पहुंचे शिवराज सिंह चौहान और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, नए सीएम के नाम पर लगेगी मुहर

Bihar Politics: बिहार में नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है. शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के अलावा विनोद तावड़े पटना पहुंच गए हैं. आज तय होगा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा.

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। नीतीश कैबिनेट के भंग होने के ठीक बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और शिवराज सिंह चौहान के साथ विनोद तावड़े बिहार पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। शिवराज सिंह चौहान को बीजेपी ने बिहार में विधायक दल का नेता चुनने के लिए पर्यवेक्षक बनाया है। आज शाम पांच बजे यह स्पष्ट हो जाएगा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। 


बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? यह आज तय हो जाएगा। बीजेपी विधायक दल की बैठक मंगलवार को दोपहर 2 बजे बीजेपी कार्यालय में होगी। इस बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव होगा।  बैठक के लिए BJP संसदीय बोर्ड ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। 


विधायक दल की बैठक के बाद शिवराज सिंह चौहान बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम का एलान करेंगे। बैठक में शामिल होने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान के अलावा बीजेपी के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े भी दिल्ली से पटना पहुंचे हैं।


उधर, जेडीयू ने भी दोपहर साढ़े 12 बजे से विधायक दल की बैठक बुलाई थी हालांकि अब खबर आ रही है कि जेडीयू के विधायक दल की बैठक रद्द हो गई है। ऐसे में अब फैसला बीजेपी को ही लेना है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। शाम पांच बजे एनडीए विधानमंडल दल की बैठक के बाद नए सीएम के नाम का एलान कर दिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता