ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

बिहार: शिवांनद तिवारी ने खोले जेडीयू के अंदर के राज़, कहा-आरसीपी को राज्यसभा भेजना नीतीश की मजबूरी है

PATNA: राज्‍यसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज़ है। एक तरफ जहां आरजेडी (RJD) के दो उम्‍मीदवार का नॉमिनेशन हो चूका है तो वहीं दूसरी ओर जेडीयू (JDU) और बीजे

बिहार: शिवांनद तिवारी ने खोले जेडीयू के अंदर के राज़, कहा-आरसीपी को राज्यसभा भेजना नीतीश की मजबूरी है
First Bihar
2 मिनट

PATNA: राज्‍यसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज़ है। एक तरफ जहां आरजेडी (RJD) के दो उम्‍मीदवार का नॉमिनेशन हो चूका है तो वहीं दूसरी ओर जेडीयू (JDU) और बीजेपी (BJP) के उम्मीदवारी को लेकर सस्पेंस बरकरार है। इसी कड़ी में राष्‍ट्रीय जनता दल के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष शिवानंद तिवारी ने आरसीपी सिंह को राज्यसभा भेजे जाने को लेकर बड़ी बात कह दी है। शिवांनद तिवारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास आरसीपी को राज्यसभा भेजने के अलावा कोई और चारा भी नहीं। उन्हें राज्यसभा भेजने में ही नीतीश का फायदा है। 



मीडियाकर्मी से बातचीत के दौरान शिवानंद तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार पूरी तरह से मजबूर हो चुके हैं। आरसीपी को राज्‍यसभा भेजना भी सीएम नीतीश की मज़बूरी बन चुकी है। ये बात किसी से छिपा नहीं है कि जेडीयू (JDU) में एक समय नीतीश कुमार के बाद आरसीपी सिंह की ही चलती थी। दोनों के बीच दूरियां भी दिखी। राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष पद से हटाने के बाद तय हो गया था कि नीतीश का संबंध पहले जैसा नहीं है। आरसीपी भाजपा से ज्‍यादा करीब नज़र आ रहे हैं। ऐसे में अब नीतीश कुमार आरसीपी को ही राज्यसभा भेजेंगे। 



आपको बता दें कि आरजेडी (RJD) के तरफ से दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन कराया है। एक आरजेडी (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती तो वहीं दूसरी ओर पार्टी  वरिष्ठ नेता फ़ैयाज़ अहमद ने अपना परचा भरा है। हालांकि सबकी निगाहें जेडीयू और बीजेपी के उम्मीदवार पर टिकी है। जेडीयू के तरफ से आरसीपी सिंह का नाम इस लिस्ट में सबसे आगे है। 

टैग्स