ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

महागठबंधन को सीट बंटवारे में देरी से नुकसान होगा, शिवानंद तिवारी बोले.. गठबंधन राजनीति के लिए यह ठीक नहीं

PATNA: बिहार में विधानसभा चुनाव कराने का चुनाव आयोग ने तारीखों का एलान कर दिया है, लेकिन अभी तक किसी दल में सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है. आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवा

महागठबंधन को सीट बंटवारे में देरी से नुकसान होगा, शिवानंद तिवारी बोले.. गठबंधन राजनीति के लिए यह ठीक नहीं
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार में विधानसभा चुनाव कराने का चुनाव आयोग ने तारीखों का एलान कर दिया है, लेकिन अभी तक किसी दल में सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है. आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि महागठबंधन में सीटों के बंटवारे में देर करने से नुकसान ही होगा. 

तिवारी ने कहा कि बिहार के चुनाव में अमूमन ऐसा होता रहा है कि नामांकन के पहले तक सीट फाइनल होता है, हालांकि यह सही नहीं है. शिवानंद तिवारी ने कहा कि यह केवल एक गठबंधन के साथ ही नहीं है. बिहार के सभी राजनीतिक दलों के गठबंधन के बीच कमोवेश यही नजारा है. तिवारी ने कहा कि राजनीति में सही नहीं होता है कि गठबंधन का जो आयाम है वह देर से आए. 



सिद्धांत की राजनीति नहीं करने से नकसान

उपेंद्र कुशवाहा के सवाल पर शिवानंद तिवारी ने कहा कि लोग आजकल सिद्धांत की राजनीति नहीं करते हैं जो की राजनीति के लिए सही नहीं है. उपेंद्र कुशवाहा हो या कोई अन्य दल सब अपने फायदे की बात सोचते हैं. एनडीए के अंदर अभी चिराग पासवान का ही यह तय नहीं है कि वह एनडीए के साथ चुनाव लड़ेंगे. बता दें कि कल तेजस्वी यादव ने सीटों के बंटवारे को लेकर कहा था कि बिहार में किसी दल ने अभी सीटों का बंटवारा नहीं किया है. ऐसे में वह सीटों के बंटवारे को लेकर परेशान क्यों हो. समय पर सीटों का बंटवारा हो जाएगा.

टैग्स