ब्रेकिंग
Bankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसलापूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायलसैटेलाइट टाउनशिप में जमीन खरीद-बिक्री को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नगर विकास विभाग ने रोक हटाने का लिया निर्णय, आदेश में क्या है जानिये?रूस में रह रहे युवक पर छात्र आंदोलन में FIR का दावा, मोहम्मद सदाकत के वीडियो से मचा बवाल Bankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसलापूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायलसैटेलाइट टाउनशिप में जमीन खरीद-बिक्री को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नगर विकास विभाग ने रोक हटाने का लिया निर्णय, आदेश में क्या है जानिये?रूस में रह रहे युवक पर छात्र आंदोलन में FIR का दावा, मोहम्मद सदाकत के वीडियो से मचा बवाल

शिक्षक अभ्यर्थियों को बरगलाना बंद करे सरकार, विजय सिन्हा बोले- जल्द बहाली नहीं हुई तो होगा बड़ा आदोलन

PATNA: राजधानी पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर बीजेपी ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि सरकार शिक्षक अभ्यर्थ

शिक्षक अभ्यर्थियों को बरगलाना बंद करे सरकार, विजय सिन्हा बोले- जल्द बहाली नहीं हुई तो होगा बड़ा आदोलन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर बीजेपी ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि सरकार शिक्षक अभ्यर्थियों के आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार बिहार के युवाओं को बरगलाना बंद करें और जो वादा किया है उसे पूरा करें, नहीं तो बीजेपी इसके खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।


विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार की सरकार नियुक्ति के नाम पर युवाओं को बरगलाने का खेल बंद करे। सरकार अपना यह खेल बंद नहीं करती है तो इसके विरोध में बीजेपी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार घोषणा के बाद भी शिक्षकों की बहाली नहीं कर रही है और जब शिक्षक अभ्यर्थी अपनी मांग को लेकर आंदोलन करते हैं तो उनपर लाठी बरसाया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि विधानसभा में बीजेपी ने कई बार इन मुद्दों को उठाया है और सरकार का ध्यानाकर्षण भी करवाया है लेकिन सरकार नियुक्ति के नाम पर लगातार युवाओं को बरगलाने का काम कर रही है। बता दें कि सातवें चरण की शिक्षक बहाली की मांग को लेकर सड़क पर उतरे CTET BTET शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने आज जमकर लाठियां चटकाई हैं। नियोजन की मांग को लेकर डाकबंगला चौराहा पर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।