ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

शत्रुघ्न सिन्हा ने बढ़ाई कांग्रेस की मुसीबत, पंजाब में वोटिंग से पहले सीएम चन्नी पर भड़के बिहारी बाबू

DESK :पंजाब विधानसभा चुनाव के मतदान से ठीक एक दिन पहले पार्टी के नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के 'भैया'

शत्रुघ्न सिन्हा ने बढ़ाई कांग्रेस की मुसीबत, पंजाब में वोटिंग से पहले सीएम चन्नी पर भड़के बिहारी बाबू
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK :पंजाब विधानसभा चुनाव के मतदान से ठीक एक दिन पहले पार्टी के नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के 'भैया' वाले बयान पर मचे घमासान के बीच शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि चन्नी, एक सार्वजनिक हस्ती हैं और उनको पता होना चाहिए कि उन्हें खुद को किस तरह रखना है।


मामले को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीटर पर लिखा, हालांकि पंजाब के सीएम रणजीत सिंह चन्नी पहले ही अपनी बात कह चुके हैं और प्रियंका गांधी इसका समर्थन कर चुकी हैं लेकिन, फिर भी सार्वजनिक हस्ती होने के नाते, हमारे मित्र चन्नी, जो वर्तमान में मुख्यमंत्री हैं, को पता होना चाहिए कि खुद को कैसे रखना है। सार्वजनिक हस्तियों को अपने शब्दों को चुनते हुए भाषा पर ध्यान देना चाहिए। एक बिहारी बाबू होने के नाते, इसने मुझे न केवल परेशान किया है, बल्कि अन्य राज्यों, यूपी,बिहार और दिल्ली के कई लोगों को भी आहत किया है. जय हिन्द!


दरअसल, पिछले दिनों पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का एक वीडियो वायरल हुआ था। सीएम चन्नी रोपड़ में युवा कांग्रेस नेता बरिंदर सिंह ढिल्लो के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा था कि हम सभी पंजाबियों को एकजुट करें और बिहार,यूपी और दिल्ली के भैया को पंजाब में प्रवेश न करने दें।


इस दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी सीएम चन्नी के साथ मंच पर मौजूद थीं। वायरल वीडियो में प्रियंका गांधी भी चन्नी के बयान का समर्थन करते दिखी थीं। भारी फजिहत के बाद पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने अपनी सफाई में कहा था कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। ऐसे में जहां कांग्रेस चन्नी के बयान के बाद डैमेज कंट्रोल में लगी है वहीं 20 फरवरी को होनेवाले मतदान से ठीक एक दिन पहले शत्रुघ्न सिन्हा का बयान कांग्रेस को नुकसान पहुंचा सकता है।

टैग्स