ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

शरद का साथ उनकी पार्टी ने भी छोड़ा, महागठबंधन छोड़कर नहीं जाएगी LJD

DELHI : जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव की घर वापसी के कोशिशों को उनकी ही पार्टी ने बड़ा झटका दे दिया है. लोकतांत्रिक जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आज हुई बैठक में जेडी

शरद का साथ उनकी पार्टी ने भी छोड़ा, महागठबंधन छोड़कर नहीं जाएगी LJD
First Bihar
2 मिनट

DELHI : जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव की घर वापसी के कोशिशों को उनकी ही पार्टी ने बड़ा झटका दे दिया है. लोकतांत्रिक जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आज हुई बैठक में जेडीयू के साथ वापस जाने के फैसले को सिरे से खारिज करते हुए महागठबंधन में बने रहने का प्रस्ताव पारित किया गया है.


एलजेडी नेता और शरद यादव के सहयोगी अरुण सिन्हा ने बताया कि पार्टी को लेकर मीडिया में अफवाह फैलाई जा रही हैं. उन्होंने कहा कि शरद यादव कई दिनों से बीमार चल रहे हैं. ऐसी स्थिति में मीडिया में विलय की ख़बरें आने से पार्टी भी असमंजस में थी. लेकिन मीडिया में चल रही ऐसी ख़बरों का उनकी पार्टी ने खंडन किया है.


लोकतांत्रिक जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आज हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय किया गया है कि एलजेडी महागठबंधन का हिस्सा है. पार्टी ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि एलजेडी ने साल 2015 में भी महागठबंधन की सरकार बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी. इसबार भी पार्टी मजबूती के साथ महागठबंधन में खड़ी है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें