ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

लालू-शरद की मुलाकात के पहले चौधरी का बड़ा बयान, महागठबंधन में कोआर्डिनेशन कमेटी की जरूरत नहीं.. तेजस्वी हैं एकमात्र नेता

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले महागठबंधन में कोआर्डिनेशन कमेटी के गठन को लेकर एक तरफ शरद यादव लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने वाले हैं। वहीं दूसरी तरफ आरजेडी नेता और बिहार व

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले महागठबंधन में कोआर्डिनेशन कमेटी के गठन को लेकर एक तरफ शरद यादव लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने वाले हैं। वहीं दूसरी तरफ आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने सहयोगी दलों के इस मांग को खारिज कर दिया है कि महागठबंधन में कोआर्डिनेशन कमेटी बनाई जाए। उदय नारायण चौधरी ने कहा है कि महागठबंधन में कोआर्डिनेशन कमेटी बनाने की कोई जरूरत नहीं है। चौधरी ने कहा है कि गठबंधन का नेतृत्व सिर्फ और सिर्फ तेजस्वी यादव कर सकते हैं और उनके अलावा किसी के नेतृत्व पर कोई चर्चा की जगह नहीं है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव आज आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करेंगे। शरद यादव रिम्स में इलाज करा रहे लालू यादव से मिलने जाएंगे। दोनों नेताओं के बीच आगामी विधानसभा चुनाव में रणनीति को लेकर बातचीत होगी। महागठबंधन में कोआर्डिनेशन कमेटी के गठन को लेकर शरद यादव लालू से वन टू वन मीटिंग में चर्चा करेंगे। दोनों नेताओं के बीच होने वाली इस मुलाकात को महागठबंधन के भविष्य के लिए अहम माना जा रहा है। 

पटना में महागठबंधन के नेताओं के साथ कर चुके हैं बैठक

रांची में लालू यादव से मुलाकात करने से पहले शरद यादव ने शुक्रवार को पटना में महागठबंधन के तीन बड़े नेताओं के साथ बैठक की थी। शरद यादव ने आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के साथ-साथ वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के साथ बैठक की थी। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई थी। शुक्रवार की बैठक में शामिल तमाम नेता शरद यादव को महागठबंधन की कोऑर्डिनेशन कमिटी का संयोजक बनाना चाहते हैं। कुशवाहा, मांझी और मुकेश सहनी जैसे नेताओं को ऐसा लगता है कि अगर महागठबंधन की कोआर्डिनेशन कमेटी के बिना विधानसभा चुनाव की तरफ आगे बढ़े तो सीट बंटवारे में कई जगहों पर पेंच फंसना तय है। जीतन राम मांझी लंबे अरसे से कोआर्डिनेशन कमेटी बनाने की मांग करते रहे हैं और अब उन्हें भी शरद यादव के ऊपर भरोसा है। माना जा रहा है कि शरद यादव आज इन नेताओं की राय से लालू यादव को वाकिफ कराएंगे।