ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: घर में अकेली महिला की बेरहमी से हत्या, लाखों की संपत्ति लूटकर फरार हुए बदमाशरांची में तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोके गए देवेंद्र नाथ महतो, पुलिस पर धक्का-मुक्की का आरोपसप्तक्रांति एक्सप्रेस में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़, अवैध पानी-जूस की बिक्री का खुलासा; 130 बोतलें जब्तविक्रमशिला सेतु की मरम्मत छठ तक टालने की मांग तेज, सांसद ने CM सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर की अपीलऐतिहासिक गांधी मैदान से विकास का संकल्प, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 6 बड़े ऐलानबिहार में सनसनीखेज वारदात: घर में अकेली महिला की बेरहमी से हत्या, लाखों की संपत्ति लूटकर फरार हुए बदमाशरांची में तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोके गए देवेंद्र नाथ महतो, पुलिस पर धक्का-मुक्की का आरोपसप्तक्रांति एक्सप्रेस में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़, अवैध पानी-जूस की बिक्री का खुलासा; 130 बोतलें जब्तविक्रमशिला सेतु की मरम्मत छठ तक टालने की मांग तेज, सांसद ने CM सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर की अपीलऐतिहासिक गांधी मैदान से विकास का संकल्प, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 6 बड़े ऐलान

शराबबंदी की तर्ज पर बिहार में लागू हो जनसंख्या नियंत्रण कानून, संजय पासवान बोले.. महामारी रोकने के लिए भी है जरूरी

PATNA : बिहार में शराबबंदी के तर्ज पर जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किए जाने की मांग उठने लगी है. यह मांग बीजेपी के विधान पार्षद संजय पासवान ने उठाया. संजय पासवान ने कहा है कि

शराबबंदी की तर्ज पर बिहार में लागू हो जनसंख्या नियंत्रण कानून, संजय पासवान बोले.. महामारी रोकने के लिए भी है जरूरी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में शराबबंदी के तर्ज पर जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किए जाने की मांग उठने लगी है. यह मांग बीजेपी के विधान पार्षद संजय पासवान ने उठाया. संजय पासवान ने कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून वक्त की जरूरत बन चुका है. अगर सरकार कानून नहीं बनाती है तो एक न एक दिन यूएन जैसी संस्था को ऐसा करना पड़ेगा. संजय पासवान ने कहा है कि जनसंख्या एक बड़ी समस्या है और इस पर हमें जल्द से जल्द सोचने की जरूरत है.


बीजेपी एमएलसी ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में वह काम किया है, जो दूसरे राज्य नहीं कर पाए. बिहार में अगर शराब बंदी कानून लागू किया गया तो इससे फायदा पहुंचा अब इसी तर्ज पर राज्य में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की जरूरत है. जनसंख्या नियंत्रण कानून पर जेडीयू की आपत्ति को लेकर पूछे जाने पर संजय पासवान ने कहा कि ऐसा नहीं है नीतीश कुमार भी सैद्धांतिक रूप से जनसंख्या नियंत्रण के पक्षधर हैं, वह जन जागृति की बात कर रहे हैं.


संजय पासवान ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून अगर बिहार में लागू होता है. तो इससे विकास होगा. उन्होंने महामारी को नियंत्रित करने के लिए भी जनसंख्या नियंत्रण कानून को सही बताया.