ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

शराबबंदी वाले स्टेट में शराब पीकर जीत का जश्न मना रहे थे नेता जी, भारी फजीहत के बाद देना पड़ा इस्तीफा

DESK : गुजरात में एक बीजेपी नेता को जीत का जश्न मनाना काफी भारी पड़ गया। बीजेपी नेता नशे में धुत होकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जीत का जश्न मना रहा था। इसी दौरान किसी ने बीजेपी

शराबबंदी वाले स्टेट में शराब पीकर जीत का जश्न मना रहे थे नेता जी, भारी फजीहत के बाद देना पड़ा इस्तीफा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK : गुजरात में एक बीजेपी नेता को जीत का जश्न मनाना काफी भारी पड़ गया। बीजेपी नेता नशे में धुत होकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जीत का जश्न मना रहा था। इसी दौरान किसी ने बीजेपी नेता का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी नेता को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। बीजेपी नेता का वीडियो सामने आने के बाद से विपक्षी दल लगातार हमलावर बने हुए हैं। बतां दें कि बिहार की तरह ही गुजरात में भी पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। यहां शराब बेचने और पीने पर पूर्ण प्रतिबंध है।


दरअसल, गुजरात के आदिवासी बाहुल छोटा उदेयपुर में बीते 24 जुलाई को एक जश्न का आयोजन किया गया था। यहां के आदिवासी समुदाय के लोगों ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की शानदार जीत को लेकर बड़े जश्न की तैयारी की थी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर गुजरात सरकार के मंत्री निमिषा सुथार भी पहुंचे थे। छोटा उदेयपुर जिले के बीजेपी अध्यक्ष रश्मीकांत वसावा भी मंत्री के साथ मंच पर मौजूद थे।


इस दौरान रश्मीकांत वसावा नशे में धुत होकर झुम रहे थे। बीजेपी नेता सही तरीके से चलने की भी स्थिति में नहीं थे। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने उनका वीडियो कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद विपक्षी दल कांग्रेस और आप ने सत्ताधारी दल बीजेपी पर हमलावर हो गए है। बावजूद बीजेपी नेता के खिलाफ शराब पीने को लेकर अबतक केस दर्ज नहीं हो सका है।


भारी फजीहत होने के बाद बीजेपी नेता वसावा को इस्तीफा देना पड़ा। रश्मीकांत वसावा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर बीजेपी जिलाध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने की बात इस्तीफे में लिखी है। इधर, विपक्षी दलों ने वसावा पर कानूनी कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठाया है।

टैग्स