ब्रेकिंग
पटना में डिलीवरी बॉय का AC लाउंज पुलिसकर्मियों का बना अड्डा? वायरल तस्वीरों के बाद उठे सवालपेट में पट्टी बांधकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह, स्वास्थ्य मंत्री निशांत की कार्रवाई पर फूटा गुस्सा, PM-CM से न्याय की लगाई गुहारBihar News: बिहार के एक SDO का खेल बेनकाब, DCLR की कुर्सी पर बैठकर 21 केसों में जारी किया मनमाना आदेश...अब मिली सजाBihar News: मंत्री संतोष सुमन का कांग्रेस पर प्रहार, आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था...संविधान और आजादी का गला घोंटा गया बेतिया में दिल दहला देने वाली घटना: 6 माह की बेटी के रोने से गुस्साईं मां ने कर दी मासूम की हत्यापटना में डिलीवरी बॉय का AC लाउंज पुलिसकर्मियों का बना अड्डा? वायरल तस्वीरों के बाद उठे सवालपेट में पट्टी बांधकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह, स्वास्थ्य मंत्री निशांत की कार्रवाई पर फूटा गुस्सा, PM-CM से न्याय की लगाई गुहारBihar News: बिहार के एक SDO का खेल बेनकाब, DCLR की कुर्सी पर बैठकर 21 केसों में जारी किया मनमाना आदेश...अब मिली सजाBihar News: मंत्री संतोष सुमन का कांग्रेस पर प्रहार, आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था...संविधान और आजादी का गला घोंटा गया बेतिया में दिल दहला देने वाली घटना: 6 माह की बेटी के रोने से गुस्साईं मां ने कर दी मासूम की हत्या

एक्शन में सांसद शांभवी चौधरी: देर रात पहुंच गईं सदर अस्पताल, कुव्यवस्था को देख स्वास्थ्यकर्मियों पर भड़कीं; बोलीं- हॉस्पिटल में बेसिक मेंटेनेंस भी नहीं

SAMASTIPUR: समस्तीपुर की सांसद बनने के बाद लोजपा (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी एक्शन में आ गईं हैं। शांभवी देर रात अचानक सदर अस्पताल पहुंच गईं और घूम-घूमकर अस्पताल के कोने-कोने

एक्शन में सांसद शांभवी चौधरी: देर रात पहुंच गईं सदर अस्पताल, कुव्यवस्था को देख स्वास्थ्यकर्मियों पर भड़कीं; बोलीं- हॉस्पिटल में बेसिक मेंटेनेंस भी नहीं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर की सांसद बनने के बाद लोजपा (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी एक्शन में आ गईं हैं। शांभवी देर रात अचानक सदर अस्पताल पहुंच गईं और घूम-घूमकर अस्पताल के कोने-कोने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सदर अस्पताल में व्याप्त कुव्यस्था और गंदगी को देख स्वास्थ्यकर्मियों को सख्त चेतावनी दी।


शांभवी ने निरीक्षण के दौरान सिर्फ इमरजेंसी और पीकू वार्ड में डॉक्टर की मौजूदगी पाई जबकि एसएनसीयू में कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। अस्पताल परिसर में जल जमाव की स्थिति है। अस्पताल के बेड पर न तो चादर मिला और ना ही बेड का कवर ही मौजूद था। निरीक्षण के दौरान शांभवी ने कहा कि सदर अस्पताल की हालत काफी खराब है। इतनी गंदगी है कि मरीज संक्रमण से बीमार हो जाएगा।


उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में जल जमाव है। मात्र दो डॉक्टर ड्यूटी पर मिले। रोस्टर के मुताबिक डॉक्टर वार्डों में मौजूद नहीं हैं। शांभवी ने कहा कि दिल्ली और पटना में रहती हूं तो बार-बार केवल सदर अस्पताल की शिकायत मिलती रहती है। अस्पताल में बेसिक मेंटेनेंस भी नही है। सभी लोगों से जवाब मांगा जाएगा। साथ ही डीएम के साथ होने वाली समीक्षा बैठक में इसे उठाया जाएगा।