ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

शक्ति सिंह गोहिल आज कांग्रेस की चुनावी तैयारी जानेंगे, चुनाव और अभियान समिति की बैठक सदाकत आश्रम में

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस से पहली बार आज चुनावी तैयारी की समीक्षा करेगी. बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल आज सदाकत आश्रम में चुनाव समिति और अभियान समिति की बैठ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस से पहली बार आज चुनावी तैयारी की समीक्षा करेगी. बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल आज सदाकत आश्रम में चुनाव समिति और अभियान समिति की बैठक करने वाले हैं. दोपहर 12 बजे से चुनाव समिति की बैठक होगी. जिसमें कमेटी के सभी सदस्य शामिल होंगे. जबकि दोपहर बाद 3 बजे से अभियान समिति की बैठक बुलाई गई है. इसके अलावे शक्ति सिंह गोहिल पार्टी के प्रमुख नेताओं से मुलाकात करेंगे.

नेताओं को देंगे टास्क

कोरोना संक्रमण के बीच बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है. आयोग में अब तक अपने स्तर से चुनाव के लिए तैयारियों को स्वरूप देना शुरू कर दिया है. बीजेपी और जेडीयू लगातार वर्चुअल मीटिंग और रैली के जरिए अपने कार्यकर्ताओं को एक्टिवेट कर रही है. तेजस्वी यादव सरकार पर निशाना साध कर चुनावी एजेंडा बना रहे हैं. लेकिन कांग्रेस अब तक स्लीपिंग मोड में ही नजर आई है. अब शक्ति सिंह गोहिल पार्टी को एक्टिवेट करेंगे और साथ ही साथ चुनावी मोड के लिए नेताओं को टास्क दिया जाएगा.

मांझी को मनाने का दावा

शक्ति सिंह गोहिल मंगलवार की शाम ही पटना पहुंचे थे. पटना पहुंचने के बाद उन्होंने महागठबंधन में जारी खींचतान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि सहयोगी दलों के साथ मिल बैठकर सारी गलतफहमी दूर कर ली जाएगी. बिहार कांग्रेस प्रभारी ने उम्मीद जताई थी कि जीतन राम मांझी की नाराजगी भी दूर होगी और फिर महागठबंधन मजबूती के साथ बिहार चुनाव में उतरेगा. आपको याद दिलाते हैं कि पटना आने से पहले शक्ति सिंह गोहिल ने महागठबंधन में सीएम पद के उम्मीदवार को लेकर बड़ा बयान दिया था कहा था कि तेजस्वी यादव के नाम पर अभी नहीं बनी है और महागठबंधन के सभी दल मिल बैठकर उम्मीदवार का नाम तय करेंगे.

टैग्स