ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

शहीद दिवस समारोह से स्पीकर हुए बाहर, विजय सिन्हा के लिए कुर्सी भी नहीं लगाई गई

PATNA : शहीद दिवस के मौके पर बिहार विधानसभा में आज कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत नीतीश कुमार के करीबी नेता इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे

शहीद दिवस समारोह से स्पीकर हुए बाहर, विजय सिन्हा के लिए कुर्सी भी नहीं लगाई गई
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : शहीद दिवस के मौके पर बिहार विधानसभा में आज कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत नीतीश कुमार के करीबी नेता इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हो रहे हैं। शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे विधानसभा का अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के बैठने की व्यवस्था नहीं की गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत अन्य लोगों के लिए कुर्सियां तो लगी हैं लेकिन विजय सिन्हा के बैठने के लिए कुर्सी नहीं दी गई। 


दरअसल, शहीद दिवस के मौके पर विधानसभा के सामने स्थित सतमूर्ति के पास समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत अन्य नेता पहुंचे हैं। यहां सभी के बैठने की व्यवस्था तो की गई है लेकिन स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के बैठने के लिए कुर्सी नहीं लगाई गई थी। तेजस्वी समेत अन्य नेता कुर्सी पर बैठे थे, एक कुर्सी नीतीश कुमार के लिए रिजर्व रखी गई थी। लिहाजा स्पीकर विजय कुमार सिन्हा श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद वहां से लौट गए।


बता दें कि सरकार के बदलने के बावजूद विजय कुमार सिन्हा अभी बिहार विधानसभा के स्पीकर के पद पर हैं। उन्होंने अभी तक अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। लेकिन उनके इस्तीफा देने से पहले ही उन्हे विधानसभा में आयोजित राजकीय समारोह से आउट कर दिया गया। सत्ता पक्ष के लोगों के बैठने के लिए तो व्यवस्था जरूर की गई थी लेकिन स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के लिए वहां कुर्सी नहीं लगाई गई थी।


बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने पद से इस्तीफा देने के सवाल पर कहा कि जब तक संवैधानिक पद पर हूं तब तक ऐसी कोई बात नहीं करूंगा, जब पद से इस्तीफा दे दूंगा तो खुलकर बात करूंगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें