ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

शादी में डांस का वीडियो वायरल होने पर JDU विधायक ने दी सफाई, कहा- मैं शुरू से कलाकार रहा हूं..जहां गाना सुनते हैं थिरकना शुरू कर देते हैं

BHAGALPUR: अक्सर अपने बयानों और ठुमके लगाने को लेकर सुर्खियों में रहने वाले भागलपुर के गोपालपुर से जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर चर्चा में आ गये हैं। शादी समारोह में दिलबर

शादी में डांस का वीडियो वायरल होने पर JDU विधायक ने दी सफाई, कहा- मैं शुरू से कलाकार रहा हूं..जहां गाना सुनते हैं थिरकना शुरू कर देते हैं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: अक्सर अपने बयानों और ठुमके लगाने को लेकर सुर्खियों में रहने वाले भागलपुर के गोपालपुर से जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर चर्चा में आ गये हैं। शादी समारोह में दिलबर-दिलबर गाने पर वे झुमते नजर आए फिर क्या था विधायक जी का यह वीडियो खूब वायरल हो गया। अब इस वायरल वीडियो पर गोपाल मंडल ने सफाई दी है। गोपाल मंडल कहते है कि मैं शुरू से ही कलाकार रहा हूं। जहां धून-तून सुनते हैं थिरकना शुरू कर देते हैं। इसे बीमारी कहिए, लाचाही कहिए या कुछ और..डांस करना गुनाह है क्या?


जेडीयू विधायक गोपाल मंडल यह भी कहते है कि यदि हम किसी लड़की या औरत के साथ डांस करते नजर आएं तब हम दोषी हैं। शादी समारोह में डांस करके कोई गुनाह मैंने नहीं किया है। 


विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि शादी में गये थे वहां बच्चों ने कह दिया कि अंकल डांस कीजिए। बच्चों के ऐसा करने पर मैं खुद को थिरकने से रोक नहीं सका। इसी दौरान बच्चा बुतरू ने डांस का वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। 


गोपाल मंडल ने यह भी कहा कि वे शुरू से ही कलाकार रहे हैं। उन्हें गीत बहुत पसंद है। वे खगड़िया वाली भौजी फिल्म भी बना चुके हैं। उनके अंदर कलाकारी शुरू से है इसे गलत नजरिये से नहीं देखना चाहिए।  


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें