ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

शादी डॉट कॉम, नौकरी डॉट कॉम समेत ये ऐप प्ले स्टोर से हुए रिमूव, गूगल ने लिया बड़ा एक्शन

गूगल ने कुछ भारतीय ऐप्स पर एक बड़ा एक्शन लिया है। गूगल ने इन 10 ऐप्स को अपने एंड्राइड प्ले स्टोर से रिमूव कर दिया है। इस लिस्ट में कई जाने-माने नाम भी हैं। इसमें Shaadi.com, Naukri.com,

शादी डॉट कॉम, नौकरी डॉट कॉम समेत ये ऐप प्ले स्टोर से हुए रिमूव, गूगल ने लिया बड़ा एक्शन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

गूगल  ने कुछ भारतीय ऐप्स पर एक बड़ा एक्शन लिया है। गूगल ने इन 10 ऐप्स को अपने एंड्राइड प्ले स्टोर से रिमूव कर दिया है। इस लिस्ट में कई जाने-माने नाम भी हैं। इसमें  Shaadi.com, Naukri.com, 99 acres जैसे नाम शामिल हैं। बीते साल कंपनी ने कुछ ऐप डेवलपर को चेतावनी भी दी थी। 


दरअसल, कुछ ऐप्स Google की बिलिंग पॉलिसीज पर फेल नजर आए. इसके बाद उन्हें चेतावनी दी गई है। अब आखिरकार गूगल ने 10 ऐप्स पर एक्शन लेते हुए इन ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से रिमूव करने का फैसला लिया है। हालांकि, अभी तक गूगल ने सभी डिस्प्यूटेड Apps की लिस्ट जारी नहीं की है। Google की तरफ से कुछ ऐप्स पर एक्शन लिया है, जिनके नाम की जानकारी सामने आई है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये नाम Kuku FM, Bharat Matrimony, Shaadi.com, Naukri.com, 99 acres, Truly Madly, Quack Quack, Stage, ALTT (Alt Balaji) और दो अन्य ऐप हैं। 


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला सर्विस फीस पेमेंट ना देने का है। इसी वजह से टेक जगत के दिग्गज प्लेटफॉर्म ने इन ऐप्स को रिमूव करने का फैसला लिया है। दरअसल, कई स्टार्टअप चाहते थे कि गूगल की तरफ से चार्ज ना लगाया जाए और फिर उन्होंने ये पेमेंट नहीं की। हालांकि ये मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा था। गूगल को इसमें हरी झंडी मिल गई और ऐप्स को कोई राहत नहीं दी। इसके बाद स्टार्टअप को फीस का भुगतान करने को कहा, या फिर उनके ऐप्स को हटाया जाएगा। 


Kuku FM के CEO लाल चंद बिशु ने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर पोस्ट करके Google की आलोचना की और उसके फैसले को गलत ठहराया. Naukri.com और 99acres के फाउंडर संजीव बिखचंदानी ने भी पोस्ट करके गूगल के प्रति अपनी नारागजगी व्यक्त की।