ब्रेकिंग
पत्नी और ससुराल वालों पर पति ने लगाया प्रताड़ना और जमीन हड़पने का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार पटना में चुनावी सभा के दौरान 'विजय थलापति' कहने पर युवक पर भड़के मनोज तिवारी, जन सुराज के समर्थन में नारे लगाने पर हुआ हंगामाभाई के जेल जाने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं-तेज प्रताप की गिरफ्तारी..सम्राट सरकार की तानाशाहीकोर्ट के आदेश पर दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव, मंत्री से पैसा खाने का आरोप सम्राट चौधरी को 'सड़क छाप गुंडा' कहे जाने पर भड़के रोहित सिंह, कहा..तेजस्वी यादव खुद 'लफुआ' हैपत्नी और ससुराल वालों पर पति ने लगाया प्रताड़ना और जमीन हड़पने का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार पटना में चुनावी सभा के दौरान 'विजय थलापति' कहने पर युवक पर भड़के मनोज तिवारी, जन सुराज के समर्थन में नारे लगाने पर हुआ हंगामाभाई के जेल जाने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं-तेज प्रताप की गिरफ्तारी..सम्राट सरकार की तानाशाहीकोर्ट के आदेश पर दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव, मंत्री से पैसा खाने का आरोप सम्राट चौधरी को 'सड़क छाप गुंडा' कहे जाने पर भड़के रोहित सिंह, कहा..तेजस्वी यादव खुद 'लफुआ' है

स्पीकर चुनाव में 7 सांसद नहीं कर सकेंगे वोटिंग, शशी थरूर और शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी शामिल

DESK : लोकसभा के अध्यक्ष पद के चुनाव में में कांग्रेस को झटका लग सकता है। इसकी वजह यह है कि वोटिंग के दौरान कांग्र

स्पीकर चुनाव में 7 सांसद नहीं कर सकेंगे वोटिंग, शशी थरूर और शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी शामिल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : लोकसभा के अध्यक्ष पद के चुनाव में में कांग्रेस को झटका लग सकता है। इसकी वजह यह है कि वोटिंग के दौरान कांग्रेस नेता और नवनिर्वाचित सांसद शशि थरूर और टीएमसी नवनिर्वाचित सांसद शत्रुघ्न सिन्हा समेत सात सांसद वोटिंग में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।


दरअसल,अब तक पांच विपक्षी सांसदों और दो निर्दलीय सांसदों ने शपथ नहीं लिया है। इन सांसदों को स्पीकर चुनाव के बाद शपथ दिलाई जा सकती है।


मालुम हो कि भारतीय राजनीति के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। साल 1952 के बाद पहली बार लोकसभा स्पीकर का चुनाव होने जा रहा है। यानी की स्पीकर के नाम को लेकर सहमति नहीं बनी और अब सुबह 11 बजे वोटिंग होगी।


जानकारी हो कि, स्पीकर पद पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आम सहमति न बनने के कारण चुनाव की नौबत आई है। एनडीए ने एक बार फिर ओम बिरला को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, आईएनडीआईए की तरफ से के सुरेश ने पर्चा दाखिल किया है।दिलचस्प बात है कि इस वोटिंग में कांग्रेस नेता और नवनिर्वाचित सांसद शशि थरूर, टीएमसी नवनिर्वाचित सांसद शत्रु्घ्न सिन्हा समेत सात सांसद वोटिंग में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। 


आपको बताते चलें कि अब तक पांच विपक्षी सांसदों और दो निर्दलीय सांसदों ने शपथ नहीं लिया है। इसमें टीएमसी से शत्रुघ्न सिन्हा, टीएमसी से दीपक अधिकारी,टीएमसी से नुरूल इस्लाम। इसके साथ ही कांग्रेस से शशि थरूर,सपा से अफजाल अंसारी का नाम है। इसके अलावा निर्दलीय सांसद में इंजीनियर रसीद और अमृत पाल का नाम शामिल है। इन सांसदों को स्पीकर चुनाव के बाद शपथ दिलाई जा सकती है।