ब्रेकिंग
शराबबंदी वाले राज्य में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दशहरा में खपाने की थी तैयारी ✦मोकामा-बेगूसराय फोरलेन पर चलती ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान✦वैशाली में 10 एकड़ में बनेगा 5 स्टार रिसॉर्ट, बिहार कैबिनेट ने PPP मॉडल को दी मंजूरी✦CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सभी याचिकाएं मंजूर, सुप्रीम कोर्ट में इस दिन होगी सुनवाई✦बिहार कैबिनेट के 23 एजेंडों पर मुहर, राजकीय समारोह के रूप में मनेगी कैलाशपति मिश्र और रामविलास पासवान की जयंती✦शराबबंदी वाले राज्य में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दशहरा में खपाने की थी तैयारी ✦मोकामा-बेगूसराय फोरलेन पर चलती ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान✦वैशाली में 10 एकड़ में बनेगा 5 स्टार रिसॉर्ट, बिहार कैबिनेट ने PPP मॉडल को दी मंजूरी✦CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सभी याचिकाएं मंजूर, सुप्रीम कोर्ट में इस दिन होगी सुनवाई✦बिहार कैबिनेट के 23 एजेंडों पर मुहर, राजकीय समारोह के रूप में मनेगी कैलाशपति मिश्र और रामविलास पासवान की जयंती

CM Nitish Kumar Pragati Yatra: सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का दूसरा चरण, मुख्यमंत्री ने गोपालगंज को दी योजनाओं की सौगात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं. यात्रा के दूसरे चरण के पहले दिन मुख्यमंत्री गोपालगंज पहुंचे हैं, जहां उन्होंने 61 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है.

CM Nitish Kumar Pragati Yatra
गोपालगंज को सीएम की सौगात
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CM Nitish Kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का दूसरा चरण शनिवार से शुरू हो गया। दूसरे चरण की यात्रा के पहले दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गोपालगंज पहुंचे हैं, जहां उन्होंने जिले के लोगों को योजनाओं की सौगात दी है। इसके साथ ही साथ सीएम योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे।


दरअसल, प्रगति यात्रा के दूसरे फेज में सीएम नीतीश कुमार गोपालगंज के सिधवलिया पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद हैं। सिधवलिया में सीएम ने करीब करीब 7200 लाख की 61 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। सीएम ने 6733.67 लाख की लागत से 11 योजनाओं शिलान्यास किया है।


विभिन्न विभागों के द्वारा बनाए गए स्टॉल का सीएम निरीक्षण कर रहे हैं। सिधवलिया प्रखंड के करसघाट पंचायत के पकड़ी टोला में भी 13 योजनाओं का उद्घाटन भी सीएम ने किया है। इसके बाद मुख्यमंत्री मीरगंज में योजनाओं का निरीक्षण करेंगे। 


इसके बाद मुख्यमंत्री समाहरणालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान और अधिकारी तैनात हैं।